डिप्टी CM शिवकुमार के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, नाश्ते पर दोनों नेताओं की चर्चा

 

 

सीएम सिद्धारमैया नाश्ते के लिए डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के आवास पहुंच गए हैं। डीके शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश ने सीएम का स्वागत किया। डीके शिवकुमार के कार्यालय ने दोनों नेताओं की तस्वीर जारी की है, जिसमें दोनों नेता चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले शनिवार को भी दोनों नेता नाश्ते पर मिले थे और वह मुलाकात सीएम आवास पर हुई थी। सोमवार को सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि वह मंगलवार को डीके शिवकुमार के आवास पर नाश्ता करने जाएंगे। हालांकि सीएम ने कहा था कि उन्हें अभी तक औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है। इसके बाद शाम में सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में डीके शिवकुमार ने सीएम को नाश्ते के लिए आमंत्रित किया।

 

गृह मंत्री बोले- सबकुछ शांतिपूर्वक चल रहा है
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने दोनों नेताओं की मुलाकात पर कहा, ‘ये अच्छी बात है कि हमारे दोनों नेता फिर से नाश्ते पर मुलाकात कर रहे हैं। हम बस ये चाहते हैं कि पिछले महीने भर से जो कुछ हो रहा है, उसका शांतिपूर्वक समझौता हो जाए। पार्टी आलाकमान की सलाह पर दोनों दूसरी बार मिल रहे हैं। सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे। सिद्धारमैया ने शिवकुमार से बात की थी और अब शिवकुमार ने सिद्धारमैया को बुलाया है। सबकुछ शांतिपूर्वक हो रहा है। अलग-अलग लोगों की अलग-अलग महत्वकांक्षाएं हो सकती हैं। मुझे नहीं लगता कि ये गलत है।’

 

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के कयास
सोमवार को शिवकुमार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा ‘मैं और मुख्यमंत्री लगातार मिलकर काम कर रहे हैं, एक टीम की तरह। मैंने माननीय मुख्यमंत्री को कल नाश्ते के लिए आमंत्रित किया है। नाश्ते पर हम कर्नाटक में किए गए वादों को पूरा करने के साझा प्रयासों पर चर्चा करेंगे।’ यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय घटित हो रहा है, जब कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के कयास लगाए जा रहे है और इसे लेकर बीते कई दिनों से चर्चाएं जारी हैं। कथित ढाई-ढाई साल के समझौते के तहत अब डीके शिवकुमार की सीएम पद पर ताजपोशी के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि सार्वजनिक तौर पर शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया इन चर्चाओं को खारिज करते आ रहे हैं।

शनिवार को डीके शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया की सीएम आवास में नाश्ते पर मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने एकजुटता का संदेश दिया था और नेतृत्व परिवर्तन को लेकर किसी भी असमंजस की बात को खारिज कर दिया था। दोनों नेताओं ने कहा कि जो भी पार्टी आलाकमान तय करेगा, वे उसका पालन करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी आलाकमान ने सिद्धारमैया को फिलहाल सीएम पद पर बने रहने के संकेत दिए हैं और खासकर आगामी विधानसभा सत्र तक।

और पढ़े  दुर्गापूजा से पहले बंगाल में खेला होबे?: TMC के बागी सांसद का दावा- NCPI के 17 सांसद BJP में होंगे शामिल

शिवकुमार बोले- कोई असमंजस नहीं
डीके शिवकुमार ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘ये मेरे और मुख्यमंत्री के बीच का मामला है और हम दोनों भाई की तरह मिलकर काम कर रहे हैं। हम मीडिया के दबाव के चलते 29 नवंबर को मिले थे, लेकिन उसकी कोई जरूरत नहीं थी। आप गुटबाजी के दावे कर रहे हैं, लेकिन कोई गुटबाजी नहीं है। आप ही गुट बना रहे हैं। मेरे साथ 140 विधायक हैं। हम जब पैदा हुए और जब मरेंगे हम अकेले होंगे, लेकिन जब पार्टी की बात आती है तो हम सभी को साथ लेकर चलते हैं। इसलिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।’

  • Related Posts

    साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह

    बंद नाक, खांसी या रात को सांस लेने में परेशानी होना काफी आम समस्या है। मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को ये दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। कुछ लोगों को…

    भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज: दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब

    अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के भीतर भारतीय नौसेना के एक जहाज और पाकिस्तानी नौसेना के पोत की टक्कर के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक को तलब कर…