Forest Department: देहरादून- 76 वन दरोगा का हुआ प्रमोशन, बने उप वन क्षेत्राधिकारी, आदेश जारी

Spread the love

 

 

न विभाग में पदोन्नति में छूट के बाद 76 वन दरोगाओं को उप वन क्षेत्राधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक मीनाक्षी जोशी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक ने जारी आदेश में कहा, पदोन्नति समिति की सिफारिश के आधार पर वन दरोगाओं की उप वन क्षेत्राधिकारी के पदों पर पदोन्नति की गई है। कार्मिक पदोन्नति पद पर योगदान वर्तमान तैनाती कार्यालय में ही देंगे। उनके तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। पदोन्नत कार्मिक यदि पदोन्नति छोड़ता है तो उसके खिलाफ राज्यधीन सेवाओं में पदोन्नति का परित्याग नियमावली 2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी। छूट से पदोन्नत कार्मिक की पदोन्नति का उल्लेख कार्मिक की सेवा पुस्तिका में अंकित किया जाएगा।

 

ये बने वन दरोगा से उप वन क्षेत्राधिकारी
देहरादून। प्रवीण सिंह, शिव प्रसाद भट्ट, भजन सिंह रावत, दयालाल, जगत सिंह, दीप चंद्र पांडे, राधिका जोशी, किशन चंद्र भगत, चंदन राम, चंद्र शेखर उप्रेती, भगवती उपाध्याय, लीला मठपाल, तारा दत्त सेमवाल, गणेश दत्त सती, सोबन राम, कमल किशोर, मंजू बहुगुणा, होरी लाल, देवकी नंदन आदि 76 वन दरोगाओं को पदोन्नति दी गई है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- बेटियों को कॉलेज आने के लिए नहीं मिली मुफ्त परिवहन की सौगात, उपस्थिति बढ़ाने को लिया गया था निर्णय
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love