लखनऊ सहित प्रदेश के बड़े हिस्से में कोहरा, इन जिलों में बारिश के लिए जारी हुआ अलर्ट, गिर सकते है  ओले 

Spread the love

त्तर प्रदेश में रविवार से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। पश्चिमी जिलों से शुरू हुई बारिश का दायरा बुंदेलखंड, मध्यांचल और अवध क्षेत्र तक फैल गया। मंगलवार तड़के बुंदेलखंड के हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, झांसी और ललितपुर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या और रायबरेली में भी मध्यम बारिश हुई।

राजधानी लखनऊ समेत अवध के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलीं, जिससे ठंडक बढ़ गई। उन्नाव, चित्रकूट, हरदोई और इटावा में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बुंदेलखंड और प्रयागराज मंडल सहित प्रदेश के 21 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि बुधवार से प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद प्रदेश में बारिश की संभावना कम रहेगी, लेकिन तराई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं। मंगलवार को हुई बारिश के साथ लखनऊ के कुछ हिस्सों में ओले गिरे थे। आज भी अवध के कई हिस्सों में इसी तरह के पूर्वानुमान हैं। 

यहां है अध्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में
और पढ़े   क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, अस्पताल में चल रहा था कैंसर का इलाज

प्रदेश में यह जिला रहा सबसे ठंडा

मंगलवार को हमीरपुर में सर्वाधिक 9 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं जालाैन में 7.2 मिमी और लखनऊ में 7 मिमी बारिश हुई। अलीगढ़, आगरा, बरेली और गोरखपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य तकसिमट गई। 26.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ वाराणसी और गाजीपुर सबसे गर्म रहा। वहीं 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा।

सवेरा होते ही अंधेरा सा छाया, गरज-चमक के साथ हुई बारिश

 राजधानी में मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली। सवेरा होने के बाद सुबह नौ बजे घने बादलों ने कुछ इस तरह घेरा कि दिन में रात का अहसास होने लगा। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।

बारिश और तेज हवाओं के कारण सड़क पर चल रहे लोग जहां-तहां रुकने के लिए मजबूर हो गए। लोगों ने बारिश से बचने के लिए पेड़ों और दुकानों की शेड का सहारा लिया। स्कूल, दफ्तर और रोजमर्रा के कामों के लिए निकले लोगों को परेशानी भी हुए। बहुत से लोग छाता या रेनकोट न होने के कारण भीग भी गए। सड़क किनारे पटरियों की तरफ जलभराव भी हो गया।

बीकेटी में छोटे ओले गिरने की सूचना भी मिली। हालांकि, ओले गिरने की पुष्टि नहीं हो सकी। लखनऊ में शाम तक 7 मिमी बारिश दर्ज हुई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान पर पारा करीब 6 डिग्री लुढ़क गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर होगा।

और पढ़े  UP: होली पर सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर, कल बंद रहेगी ओपीडी, मेट्रो और बिजली को लेकर भी निर्देश जारी

इसके बाद राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिल सकता है। रात के तापमान में हल्की गिरावट आने के संकेत भी हैं जिससे रात की ठंड में कुछ इजाफा होगा। दिन में मौसम सामान्य रहेगा। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 5.9 डिग्री की गिरावट के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 1.3 डिग्री की कमी के साथ 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला ने पगड़ी पहनी- हाथ में पिचकारी लिए दिखे, अलौकिक स्वरूप ने मन मोहा, अबीर-गुलाल अर्पित कर विशेष भोग लगा

    Spread the love

    Spread the loveहोली के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला ने भक्तों को विशेष श्रृंगार में दर्शन दिए। पगड़ी धारण किए और हाथ में पिचकारी लिए रामलला…


    Spread the love

    2026 होली- शाहजहांपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला लाट साहब का जुलूस, रंगों के साथ-साथ हुई जूता-चप्पलों की बौछार

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में होली पर रंगों की फुहार और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला गया। रास्ते में कई जगह पर लाट साहब का स्वागत…


    Spread the love