प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अवकाश के दिन नहीं बुला सकते जबरन, जारी होंगे स्पष्ट निर्देश

 

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कई बार छुट्टियों में भी शिक्षकों को बुला लेते हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस पर रोक लगाने का आदेश भी जारी किया गया। किंतु इस पर प्रभावी अमल नहीं हो रहा है। वहीं इसकी शिकायत शासन में हुई है। अब शासन इसके लिए कड़े निर्देश जारी करेगा।

पिछले दिनों कड़ाके की ठंड में माध्यमिक विद्यालयों में भी छुट्टी की गई थी। वहीं कुछ अन्य अवसरों पर भी छुट्टियों में शिक्षकों को काम के लिए डीआईओएस द्वारा बुलाया गया था। कई जिलों में तो विद्यालय खुलने का समय निकलने के बाद सूचना देकर शिक्षकों को बुलवाया गया था। इसे लेकर शिक्षक संगठनों ने शासन में उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। साथ ही निदेशालय में भी इसकी सूचना दी गई है।

इस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने संबंधित डीआईओएस को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है। साथ ही यह कहा है कि जल्द ही शासन की ओर से इसके लिए कड़े निर्देश भी जारी किए जाएंगे। इसमें यह व्यवस्था दी जा रही है कि छुट्टी के दिन किसी भी शिक्षक को ड्यूटी पर बुलाने से पहले संयुक्त शिक्षा निदेशक से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा है कि छुट्टियों में काम के बदले उन्हें प्रतिकर अवकाश दिया जाए।

और पढ़े  देहरादून- UP-उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों का विवाद सुलझा
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में 28 अपर पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस अधीक्षक के तबादले, लखनऊ समेत कई कमिश्नरेट में फेरबदल

    उत्तरप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 10 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची में लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर…

    UP चुनाव 2027: सपा ने पांच सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, कैराना से नाहिद हसन को बनाया उम्मीदवार, देखें..

    समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पांच प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी इस सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और…