पहले मां को मारा, फिर कमरे में बंद होकर लाश के साथ बिताए 72 घंटे, पुलिस को बगल में सोता मिला

Spread the love

 

हडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पुत्र अपनी मां की निर्मम हत्या करने के बाद उसी कमरे में तीन दिनों तक शव के साथ सोता और खाता-पीता रहा। लगभग 72 घंटे गुजरने के बाद जब उस घर का दरवाजा नहीं खुला और मां बेटे में से कोई भी बाहर नहीं निकला, तब पड़ोसियों द्वारा संदेह के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई। जब मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घर का दरवाजा खुलवाया। और जब पुलिसकर्मी अंदर दाखिल हुए तो वहाँ का माज़रा देखकर भौचक रह गए। पुलिस ने देखा कि घर के अंदर एक महिला की लाश पड़ी हुईं है और उसका पुत्र उसी कमरे में आराम से लेटा हुआ था।

 

पुलिस के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरकछ निवासी सविता बाई कोल पति विनोद कोल (40) अपने एक जवान पुत्र राजकुमार कोल के साथ रहती थी। पुत्र की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं है। इस बीच बीते 4 नवंबर को मां एवं बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिस पर बेटे ने किसी वजनी चीज से मां के सिर में वार कर दिया। वार इतना तेज था कि मां की कुछ ही देर में घर के अंदर मौत हो गई। मां की लाश देखकर घबराए हुए पुत्र ने अंदर से दरवाजा बंद लिया। इस तरह तीन दिनों तक वह मां की लाश के साथ उसी कमरे में मौजूद रहा। घर में जो कुछ था वही पकाता और ख़ाता रहा।

जब तीन दिनों तक घर का दरवाजा नहीं खुला और मां बेटे में से कोई बाहर नहीं निकला तब पड़ोसियों द्वारा शंका के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। ब्यौहारी थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ चारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद यह खुलासा हुआ है। आरोपी पुत्र को हिरासत में लिया गया है। मौके पर एफएसएल की टीम भी आई है, मामले की हम जांच कर रहे हैं।

और पढ़े  Weather: मौसम ने मध्य प्रदेश में बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट; ओले-बारिश और तेज आंधी का खतरा

Spread the love
  • Related Posts

    Weather: मौसम ने मध्य प्रदेश में बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट; ओले-बारिश और तेज आंधी का खतरा

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक खतरनाक रुख अपना लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम…


    Spread the love

    Fire- इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 8 लोगों की जलकर हुई मौत, मौके पर अधिकारी

    Spread the love

    Spread the loveइंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग मकान के सामने वाले हिस्से में लगी,…


    Spread the love