Weather: मौसम ने मध्य प्रदेश में बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट; ओले-बारिश और तेज आंधी का खतरा

Spread the love

ध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक खतरनाक रुख अपना लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने आज 34 जिलों में अलर्ट जारी किया है, जहां कहीं ओले गिरने तो कहीं तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक साथ सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पिछले दो दिनों से अलग-अलग जिलों में लगातार बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का असर देखा जा रहा है।

 

इन जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट
सिवनी, मंडला, बालाघाट, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। 28 जिलों में तेज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट बाकी जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। लोगों को खुले में जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भोपाल समेत कई शहरों में बदला मौसम
राजधानी भोपाल में देर रात और तड़के सुबह तेज बारिश हुई। इसके अलावा रतलाम, उज्जैन, बैतूल, मैहर और पांढुर्णा में भी मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश दर्ज की गई। ओलावृष्टि और तेज बारिश से गेहूं और संतरे की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई जगह खेतों में खड़ी फसल गिर गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।

 जनजीवन हो सकता है प्रभावित
कई जिलों में आंधी की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे बिजली सप्लाई और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 मार्च के बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और प्रदेश में फिर से गर्मी बढ़ने लगेगी। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।

और पढ़े  MP- दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, नौ घायल

Spread the love
  • Related Posts

    MP- दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, नौ घायल

    Spread the love

    Spread the loveबैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।…


    Spread the love

    लाड़ली बहना योजना- रक्षाबंधन पर CM का मोहन बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1750 रुपये

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री…


    Spread the love