शाहजहांपुर: कबाड़ में खड़े वाहनों में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

 

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुर निवाजपुर में बृहस्पतिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कबाड़ में खड़े वाहनों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुके थे।

निवाजपुर में वारसी मोटर्स के सामने कबाड़ के वाहन खड़े होते हैं। सुबह करीब सात बजे किसी तरह इन वाहनों में आग लग गई। वाहनों से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ। फिर देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। लपटें उठती देखकर लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

 

कामयाबी नहीं मिलने पर दमकल यूनिट को सूचना दी। एफएसओ डॉ. बीएन पटेल अपनी टीम के साथ पहुंचे और आग को बुझाने का कार्य शुरू किया। चार अग्निशमन वाहनों की मदद से वाहनों में लगी आग को बुझाया गया। इस बीच 15 चार पहिया वाहन जल गए हैं।

और पढ़े  एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़
  • Related Posts

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…

    प्रदेश में आज से दिखने लगेगा चक्रवात का असर, इन जिलों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी, यहां पर अलर्ट

    चक्रवात अर्नब के असर से उत्तर प्रदेश में बेमाैसम बारिश की संभावना है। माैसम विभाग के मुताबिक 28 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वी यूपी, विंध्य क्षेत्र और मध्यांचल के…