अयोध्या:- संतों संग मुख्यमंत्री से मिले महापौर, की अयोध्या के उत्सवों पर चर्चा 

 

 

हापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अयोध्या के आगामी धार्मिक उत्सवों को और भव्य बनाने पर चर्चा की और तेजी से हो रहे विकास को लेकर आभार जताया। बुधवार की शाम मुख्यमंत्री से पांच कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित आवास पर महापौर ने मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ अयोध्या के प्रतिष्ठित संत महंत शशिकांत दास, महंत मनीष दास, महंत मिथिला बिहारी दास जी भी थे। संतों ने मुख्यमंत्री को भगवान राम की प्रतिमा भेंट कर उनके यशस्वी होने की कामना की। इसके साथ ही अयोध्या की विकास के लिए सरकार के स्तर से तेजी से किए जा रहे प्रयास को लेकर आभार जताया। संतों ने अयोध्या की धार्मिक आभा के अनुरूप विकास किए जाने को लेकर राज्य सरकार की सराहना की। इस दौरान अयोध्या में होने वाले सावन झूला मेला समेत अन्य पर्वों को सांस्कृतिक दृष्टि से और बेहतर ढंग से मनाए जाने को लेकर सुझाव दिए। महंत मिथिला बिहारी दास ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात बहुत अच्छी रही। इसके जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। मेयर ने अयोध्या नगर निगम की प्रस्तावित परियोजनाओं और चल रही परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी और विकास कार्यों के लिए धन आवंटन की मांग की। इसके अलावा अयोध्याधाम की जल निकासी योजना, सीवर लाइन के विस्तारीकरण, नालों के निर्माण कार्य, अयोध्या कैंट की गलियों के निर्माण के लिए प्रस्तावित योजनाओं के विशेष तौर आशानुरूप बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने स्थानीय सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने महापौर को भरोसा दिया कि अयोध्या को भव्य एवं दिव्य बनाने के मार्ग में किसी प्रकार की बाधा आड़े नहीं आएगी।

और पढ़े  रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

 

 

  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…