अयोध्या- रानी अहिल्याबाई का साहस, सेवा और नेतृत्व परिचय, महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत 

 

रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत जिले के सभी ब्लॉकों, नगर पंचायतों तथा नगर पालिकाओं में महिला जागरूकता के लिए संगोष्ठियों का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है। गुरुवार को बीकापुर, तारून, रुदौली, मिल्कीपुर, अमानीगंज, मसौधा व नगर पंचायत खिरौनी में संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
बीकापुर ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा, रानी अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उन्होंने जिस साहस, सेवा और नेतृत्व का परिचय दिया, वह आज की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे आना होगा। भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा, रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन दर्शन और उनकी समाजसेवा हम सभी के लिए आदर्श है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। इस अभियान के माध्यम से हम उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि तारून में अवधेश पाण्डेय बादल, रूदौली में कमला शंकर पाण्डेय, मिल्कीपुर में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अमानीगंज में अशोक कसौधन व मसौधा में अवधेश पाण्डेय बादल ने गोष्ठी को सम्बोधित किया। शुक्रवार को मवई, सोहावल, मया बाजार, हैरिंग्टनगंज, नगर पंचायत कामाख्या देवी, बीकापुर, कुमारगंज, भदरसा, नगर पालिका गोसाईगंज में 31 मई को संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
बीकापुर में आयोजित संगोष्ठी में ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुनील राजपूत, अनिल उपाध्याय, मुकुल आनंद, शिव कुमार, राजू सिंह, प्रियंका तिवारी, रुचि, सितारा देवी ,सविता ,मंजू देवी, रत्ना शुक्ला, रीता देवी, पारुल सिंह, सरोज, राधा यादव, राज कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

और पढ़े  अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

 

 

 

  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…