दुष्कर्म: 2 सगी बहनों को अगवाकर किया दुष्कर्म, स्कूल की किताबें खरीदने निकलीं थी दोनों, 2 आरोपी हिरासत में

 

कानपुर के काकादेव  थाना क्षेत्र में दसवीं और सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली सगी बहनों को अगवाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोनों सोमवार की सुबह स्कूल की किताबें खरीदने के लिए बुक स्टॉल जाने के लिए घर से निकली थीं।

पीड़ित किशोरियों की मां ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। विजय नगर निवासी महिला के अनुसार उनकी कक्षा 10 और कक्षा सात में पढ़ने वाली बेटियां 26 मई की सुबह 10 बजे बुक स्टॉल जा रही थीं।

जबरन बाइक से अपने घर ले गए थे आरोपी
रास्ते में क्षेत्र के दबंग युवक और उसके साथी ने दोनों को रोक लिया। उन्हें डरा धमका कर जबरन बाइक से अपने घर ले गए। महिला का आरोप है कि घर पर दोनों आरोपी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया।

डरी सहमी हुईं मिलीं दोनों बेटियां
मां के अनुसार दोनों बेटियां दोपहर तक जब घर नहीं पहुंचीं, तो उन्होंने बाजार में उनकी तलाश की। वह किसी तरह आरोपियों के घर पहुंचीं। वहां पर दोनों बेटियां डरी सहमी हुईं मिलीं। उन्होंने आरोपियों से विरोध जताकर पुलिस से शिकायत करने की बात कही।

पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया
इस पर दोनों आरोपियों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। काकादेव इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि किशोरियों की मां की तहरीर पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

 

और पढ़े  रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…