Accident: दर्दनाक हादसा- यात्रियों से भरी बस पलटने से हुई 5 लोगों की मौत, 15 घायल, पांच की हालत गंभीर

 

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज हाईवे पर हिम्मत बस सर्विस की प्राइवेट बस जौनपुर जा रही थी। डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर बस पलटने चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकरी के अनुसार, हादसा सुबह 8.40 बजे हुआ। बस जौनपुर शहर की तरफ जा रही थी। अपने लेन से दूसरी पटरी पर जाते समय हादसा हुआ। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने थाने की पुलिस और गांव वालों की मदद से निकालकर अस्पताल भिजवाया।

 

हादसे में पांच यात्रियों जिसमें दो पुरुष और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें पांच की हालत गंभीर है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर डाॅ. कौस्तुभ कुमार, एडिशनल एसपी ग्रामीण तपिश कुमार सिंह, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। बस में 45 यात्री सवार थे। पांच की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया। 

सीएम ने जताई संवेदना, अफसरों को निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जौनपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

और पढ़े  UP- आज एक दिवसीय दाैरे पर आगरा आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ,खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में करेंगे शिरकत
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…