किशोरी हुई गर्भवती- 14 साल की नाबालिक के साथ दुष्कर्म, डॉक्टर बोली- सात माह की गर्भवती है ये किशोरी

Spread the love

 

रतापुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले श्रमिक परिवार की 14 साल की किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। अब किशोरी सात माह की गर्भवती है। पीड़िता के भाई ने बृहस्पतिवार रात को आरोपी युवक भोला के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। एएचटीयू और महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भी पीड़िता और परिजनों से जानकारी ली है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार मूल रूप से हमीरपुर जनपद का रहने वाला है। यहां परतापुर क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता है। इसी परिवार की 14 साल की किशोरी के साथ मोहल्ले के ही रहने वाले युवक भोला ने करीब सात महीने पहले दुष्कर्म किया था। उसने किशोरी को किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे किशोरी डरी सहमी रहने लगी थी।

परिजनों ने किशोरी को उसकी बहन के पास भेज दिया था। बहन के पास रहते हुए किशोरी की हालत ठीक नहीं रहती थी। कुछ दिन पहले बहन ने किशोरी को मेरठ परिजनों के पास भेज दिया। परिजनों ने किशोरी की हालत ठीक नहीं होने पर बुधवार को डॉक्टर को दिखाया। महिला डॉक्टर ने परीक्षण किया तो पाया कि किशोरी करीब सात महीने की गर्भवती है।

इसकी जानकारी मिलने पर परिजन परेशान हो गए। पूछने पर किशोरी ने भोला द्वारा उसके साथ किए दुष्कर्म की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार को परतापुर पुलिस को तहरीर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के बताया कि पीड़िता के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- राममंदिर दान विवाद: SC पहुंचा मामला, याचिकाकर्ता बोले- FIR के साथ सीबीआई करे पूरी जांच
  • Related Posts

    अयोध्या- CM के दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का किया गया निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love   मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर…


    Spread the love

    अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का…


    Spread the love