हॉस्पिटल- संतोष हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लगी आग, बमुश्किल बची मरीजों की जान

गाजियाबाद के संतोष हॉस्पिटल की ओपीडी में मंगलवार की देर रात अचानक आग लग गई। इमरजेंसी में मौजूद चार मरीजों की बामुश्किल मुश्किल जान बचाई गई। मौके पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने इमरजेंसी के शीशे तोड़कर सिलेंडर से निकली गैस को बाहर निकाला और फायर सेफ्टी सिस्टम से आग पर काबू पाया।

 

नाइट्रोजन के सिलेंडर लीक होने से लगी आग
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि संतोष अस्पताल की इमरजेंसी पेंडेंट के ऑक्सीजन और नाइट्रोजन के सिलेंडर लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। हॉस्पिटल प्रबंधन ने फायर सेफ्टी सिस्टम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि गैस लीक होने से आग बढ़ती गई। इमरजेंसी में मौजूद चार मरीजों को ट्राइसिकल से बाहर निकाला गया। सूचना पर एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद और सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने इमरजेंसी के शीशे तोड़कर गैस को बाहर निकाला और इमरजेंसी खाली कराई। समय रहते प्रबंधन और पुलिस ने सिलेंडर से निकली गैस और आग पर काबू पा लिया। बताया कि दो गाड़ी मौके पर भेजी गई थी। हालांकि इससे पूर्व ही आग पर काबू पा लिया गया।

 

अस्पताल से बाहर भागे मरीज
आग लगने का सायरन बजते ही मरीज और तीमारदार जान बचाने जद्दोजहद में अस्पताल से बहार निकल आये। तीमारदार अपने अपने मरीजों को लेकर सड़क और परिसर में पहुंचे। बागपत के गांव डालमपुर से आए चरण सिंह के परिजनों ने बताया कि उन्होंने गंभीर हालत में मंगलवार की शाम ही वृद्ध चरण सिंह को स्वास लेने की दिक्कत होने पर भर्ती कराया था। आग लगने की सूचना पर उन्हें इमरजेंसी से लेकर दौड़े। 

और पढ़े  अयोध्या- 1.35 करोड़ से बने संस्कृत महाविद्यालय के भवन का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

 

हाइड्रेंट सिस्टम मिला खराब
सीएफओ ने बताया कि एंजेसी का हाइड्रेंट सिस्टम पूर्ण रूप से कार्य नहीं कर रहा था। सिस्टम के लॉक और पाइप में जंक लगा था। आग बढ़ जाती तो बड़ा हादसा होने की आशंका थी। अपस्ताल प्रबंधन को नोटिस भेजा जाएगा। 

 

संतोष हॉस्पिटल की इमरजेंसी में देर शाम करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी मरीजों को सकुशल बचा लिया गया है। इमरजेंसी के शीशे तोड़कर गैस को बाहर निकाला गया। फायर सेफ्टी सिस्टम से आग पर पुलिस ने ही काबू पा लिया था। दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…