फरीदाबाद: गांव सीही के बोरवेल में गिरी बच्ची नेहा की मौत, 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन भी नहीं बचा पाया जान

फरीदाबाद के सीही गांव में कल शाम खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची नेहा को कई घंटे चले अभियान के बाद बाहर तो निकाला गया लेकिन उसकी जान न बच सकी।

इससे पहले रविवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया था। यहां खेलते-खेलते ढाई साल की बच्ची नेहा बंद पड़े बोरवेल में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बच्ची को बाहर निकालने के प्रयास चलते रहे।
देर रात मिली सूचना के अनुसार एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। लोहे के हुक के जरिए बच्ची को खींचने का प्रयास किा गया। बच्ची के निकलने की उम्मीद बढ़ी। अर्थमूवर मशीन से खुदाई रुकवाई और तड़के उसे बोरवेल से निकाल लिया गया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।
और पढ़े  ट्रंप-मेलानिया ने एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया, पत्नी पेंग भी साथ
  • Related Posts

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…

    ओडिशा: महानदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, राज्य में 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    ओडिशा सरकार ने पिछले चार दिनों में लगभग 1.4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, क्योंकि बाढ़ की एक नई लहर ने कई जिलों को प्रभावित किया है।…