अयोध्या: ब्रेकिंग – दुर्घटना में शहीद के बेटे की मौत, प्रताड़ना का आरोप लगाकर परिजनों ने किया सड़क जाम।

Spread the love

 

 

कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज के पास शहीद राजकुमार यादव के बेटे व सोहावल तहसील में लिपिक की शनिवार की देर शाम दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों ने एक अधिकारी पर मृतक लिपिक की प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि मंगलवार को अधिकारी ने लिपिक के बाल मुंडवा दिए, तभी से वह अवसाद में बताया गया है। परिजनों ने मामले को लेकर जिला अस्पताल में ही हंगामा व प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। कर्मचारी संगठनों ने अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

डीएम ने कहा की जा रही है जांच
शहीद के बेटे की मौत के प्रकरण में जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह का कहना है कि मौके पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश मिश्र को भेजा गया है। सभी पक्षों से बातचीत कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे का निर्णय किया जाएगा। डीएम ने अमर उजाला के माध्यम से परिवार के सदस्यों से अपील की है कि वह संबंधित अधिकारी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दें।

परिजनों से सड़क जाम की, मौके पर पहुंचे सासंद
नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर दी। देखते ही देखते वहां सैंकड़ों लोग पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इस बीच सांसद अवधेश प्रसाद भी वहां पहुंच गए और उन्होंने परिवार से घटनाक्रम जाना।


Spread the love
और पढ़े  UP में अंतिम मतदाता सूची जारी: SIR के बाद 2 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, कुल वोटर 13.39 करोड़
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love