अयोध्या: लिफ्ट देकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार

 

 

नगर कोतवाली पुलिस ने कार में लिफ्ट देकर टप्पेबाजी करने के गिरोह का खुलासा हुआ है। इसमें शामिल तीन शातिर गिरफ्तार हुए हैं। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, तमंचा और चोरी के 25,300 रुपये बरामद किए गए हैं।

इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि दो दिन पूर्व एक वारदात सामने आई थी, जिसमें एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर उसके सामान चोरी कर लिए गए थे। रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही थी। सोमवार को उप निरीक्षक जयकिशोर अवस्थी की टीम ने रायबरेली रोड के उसरू नहर की पुलिया के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के मड़ना निवासी अनिल सिंह, पूराकलंदर क्षेत्र के सालिक पंडित का पुरवा निवासी आनंद पांडेय व भास्कर पांडेय के रूप में हुई है।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हाईवे पर लोगों को बहला-फुसलाकर लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लेते थे। रास्ते में उन्हें बातों में उलझाकर उनके पैसे व कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। वाहन के पीछे की नंबर प्लेट निकाल देते हैं, ताकि कोई नंबर नोट नहीं कर सके। पूर्व में भी वे कई लोगों को इसी तरह शिकार बना चुके हैं। आरोपी आनंद पांडेय के खिलाफ नगर कोतवाली और कोतवाली अयोध्या 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि, भास्कर पांडेय के खिलाफ छह व अनिल सिंह के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।

 

और पढ़े  UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी
  • Related Posts

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-बदायूं हाईवे पर ईको पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत, तीन घायल

    दिल्ली-बदायूं हाईवे पर नरोरा थाना क्षेत्र के रतनपुर खेड़िया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासगंज से बेलोन दर्शन के लिए जा रही एक ईको गाड़ी असंतुलित…

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…