शाहजहांपुर / बरेली: बदल गए अग्निवीर भर्ती के नियम: अब एक बार में 2 पद पर कर सकेंगे आवेदन, दौड़ में भी राहत, इस दिन है अंतिम तारीख

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन इस बार दो अहम बदलाव किए गए हैं। योग्यता वाले दो पद पर अभ्यर्थी एक बार में आवेदन कर सकेंगे। वहीं, दौड़ पूरी करने का वक्त 30 सेकंड बढ़ गया है। पहले दौड़ का समय पांच मिनट 45 सेकंड था। अब यह 6.15 मिनट का समय मिलेगा।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी शांतनु के मुताबिक अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल तक होंगे। लिखित परीक्षा के लिए नोटिफेकशन joinindianarmy.nic.in पर अपलोड है। अभ्यर्थी सिपाही नर्सिंग (तकनीकी), वेटेरनरी, सिपाही फार्मा, जरनल ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) पर भी आवेदन कर सकते हैं।

 

इन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल 
बरेली सेना भर्ती कार्यालय के तहत बरेली, बदायूं, हरदोई, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, संभल, श्रावस्ती, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर, बलरामपुर, बहराइच के अभ्यर्थी अग्निवीर जीडी, तकनीकी, क्लर्क, एसकेटी, ट्रेडमैन 10वीं, 8वीं पास श्रेणी में भर्ती में शामिल होंगे।

दो पदों के लिए आवेदन होने पर सीईई में सफल होने पर एक ही फिजिकल फिटनेस टेस्ट अभ्यर्थी दे सकेंगे। अंतिम चयन भर्ती रैली के समाप्त होने पर होगा। भर्ती संबंधी किसी भी जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय बरेली में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…