श्रीनगर नौगाम पुलिस स्टेशन में धमाका: DGP बोले- हादसा था…कोई साजिश नहीं

Spread the love

 

म्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने शनिवार को कहा कि नौगाम पुलिस स्टेशन में हुआ बड़ा धमाका एक दुर्घटनावश विस्फोट था और इसमें किसी तरह की तोड़फोड़ या साजिश शामिल नहीं है। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल हुए।

डीजीपी प्रभात ने बताया कि व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल मामले की जांच के दौरान बरामद किए गए विस्फोटक हरियाणा के फरीदाबाद से नौगाम पुलिस स्टेशन लाए गए थे। इन्हें पुलिस स्टेशन के परिसर में खुले स्थान पर सुरक्षित तरीके से रखा गया था।

उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार इन विस्फोटकों के नमूनों को फोरेंसिक और रासायनिक जांच के लिए भेजना आवश्यक था। बरामद सामग्री की मात्रा अधिक होने की वजह से एफएसएल टीम पिछले दो दिनों से नमूने तैयार कर रही थी। विस्फोटक सामग्री बेहद संवेदनशील और अस्थिर थी, इसलिए टीम पूरी सावधानी से इसका परीक्षण कर रही थी।

डीजीपी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे इसी प्रक्रिया के दौरान अचानक धमाका हो गया। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर किसी अन्य वजह की अटकलें लगाना उचित नहीं है।

धमाके में जान गंवाने वालों में कई अधिकारी शामिल
एसआईए का एक अधिकारी, एफएसएल टीम के तीन सदस्य, दो क्राइम फोटोग्राफर,दो राजस्व अधिकारी (मजिस्ट्रेट टीम से जुड़े), और एक दर्जी शामिल हैं। 32 लोग घायल, कई इमारतें क्षतिग्रस्त धमाके में 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी और तीन स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विस्फोट इतना बड़ा था कि पुलिस स्टेशन की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और आसपास की कई इमारतों पर भी इसका असर पड़ा। नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है और घटना की जांच चल रही है।

Spread the love
और पढ़े  घाटी में जैश का खात्मा!-: सेना ने 7 आतंकी किए ढेर, 10 लाख का इनामी पाकिस्तानी दहशतगर्द सैफुल्लाह भी.. 
  • Related Posts

    घाटी में जैश का खात्मा!-: सेना ने 7 आतंकी किए ढेर, 10 लाख का इनामी पाकिस्तानी दहशतगर्द सैफुल्लाह भी.. 

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 326 दिनों तक चले हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में सात खतरनाक आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर (16 कोर) ने सोमवार…


    Spread the love

    Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश के शीर्ष कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में आज सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें संगठन का शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी…


    Spread the love