श्रीनगर: बडगाम में 2 वाहनों की भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत, इलाका सील, एलजी और CM ने जताईं संवेदनाएं

 

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार देर रात तेज रफ्तार डंपर और सूमो (यात्री वाहन) के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। हादसा वाटरवानी-बडगाम रिंग रोड पर हुआ। अधिकारियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि सूमो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव शुरू किया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

एलजी सिन्हा और सीएम उमर ने जताया शोक
हादसे को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि बडगाम में हुए दुखद सड़क हादसे में बहुमूल्य जानों के नुकसान से अत्यंत दुःखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री उमर ने भी बडगाम में हुए दुखद हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, जिसमें कई लोगों की जान जाने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की। जम्मू-कश्मीर सीएमओ ने एक ट्वीट जारी किया है।

और पढ़े  श्रीनगर: नाना पाटेकर ने फिल्मों में ही नहीं कारगिल में भी निभाया असल किरदार
  • Related Posts

    कठुआ: अवैध रूप से भारत में दाखिल पाकिस्तानी नागरिक 10 दिन की पुलिस रिमांड पर, पिछले महीने किया था गिरफ्तार

    न्यायिक मजिस्ट्रेट हीरानगर ने पाकिस्तानी नागरिक की अंतरराष्ट्रीय सीमा से अवैध रूप से भारत में दाखिल होने के आरोपी को 10 की पुलिस रिमांड का आदेश दिया है। हालांकि पुलिस…

    श्रीनगर: नाना पाटेकर ने फिल्मों में ही नहीं कारगिल में भी निभाया असल किरदार

    नाना पाटेकर सिर्फ दमदार अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि सेना और कश्मीर से उनका गहरा जुड़ाव रहा। वर्ष 1990 में वह टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े और मराठा लाइट इन्फैंट्री के…