नौगाम विस्फोट- हादसा, साजिश या कुछ और.., नौगाम थाने में धमाके पर बड़ा खुलासा, जम्मू के DGP ने बताई बात

जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन परिसर के पास शुक्रवार रात हुए एक घातक विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने थाने के आसपास के इलाके की घेर लिया है और जांच की जा रही है।

इस बीच, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने भी घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का आकलन करने के बाद रवाना हो गए। विस्फोट के कारणों की जांच अभी जारी है।  जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा कि पुलिस थाना नौगाम की एफआईआर संख्या 162/2025 की जांच के दौरान, 9 और 10 नवंबर 2025 को फरीदाबाद से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, रसायन और रीजेंट बरामद किए गए थे। यह बरामदगी, बाकी बरामदगी की तरह, पुलिस स्टेशन नौगाम के खुले क्षेत्र में सुरक्षित रूप से ले जाकर रखी गई थी।

निर्धारित प्रक्रिया के तहत बरामदगी के नमूनों को आगे की फोरेंसिक और रासायनिक जांच के लिए भेजा जाना था। बरामदगी की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण, यह प्रक्रिया पिछले दो दिनों से एफएसएल टीम कर रही थी।

नमूना लेने की प्रक्रिया और संचालन एफएसएल टीम द्वारा अत्यंत सावधानी से किया जा रहा था। हालांकि, दुर्भाग्य से इसी दौरान शुक्रवार रात लगभग 11.20 बजे एक आकस्मिक विस्फोट हो गया। इस घटना के कारण के बारे में कोई और अनुमान लगाना व्यर्थ है।

इस घटना में नौ लोगों की जान चली गई है। एसआईए का एक कर्मी, एफएसएल टीम के तीन कर्मी, क्राइम सीन के दो फोटोग्राफर, मजिस्ट्रेट की टीम में शामिल दो राजस्व अधिकारी और टीम से जुड़ा एक दर्जी की मौत हो गई।
और पढ़े  एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा, महिला ने...

इसके अलावा, 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी और आस-पास के इलाकों के तीन नागरिक घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।  पुलिस स्टेशन की इमारत को बहुत नुकसान पहुंचा है और आस-पास की इमारतें भी प्रभावित हुई हैं।

इस नुकसान का पता लगाया जा रहा है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है।

ये था पूरा मामला
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे भारी विस्फोट हुआ। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 पुलिसकर्मियों समेत 32 लोग घायल हो गए। धमाके से लगी भीषण आग में वहां खड़े एक दर्जन से अधिक वाहन जल गए। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज सात किलोमीटर दूर राजबाग, पुराना सचिवालय, छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चौक क्षेत्र में भी सुनाई दी।

बताया जाता है कि सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल मामले में हाल ही में जब्त किए गए विस्फोटकों के एक बड़े जखीरे की सैंपलिंग करते समय ये धमाका हुआ है। जब्त किया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट और एनपीएस था।

जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद के सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ इसी पुलिस थाने में 19 अक्तूबर को दर्ज मामले में हुआ था। इस पुलिस थाने की जांच में ही दो ओजीडब्ल्यू की गिरफ्तारी के बाद फरीदाबाद में 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे।

पुलिस ने सील किया इलाका
विस्फोट होने के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। वहीं, घटनास्थल की ओर जाने वाले सभी रास्ते भी बंद कर दिए। सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से जुड़े डॉ. मुजम्मिल गनई के दो ठिकानों से 360 किलो और 2,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट व एनपीएस जब्त किया था। बताया जा रहा है कि विस्फोटक सामग्री को पुलिस नौगाम पुलिस स्टेशन में लाई गई थी। इस मॉड्यूल के मुजम्मिल समेत 9 संदिग्धों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।
  • Related Posts

    एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा, महिला ने…

    तबादले के बदले आखिर क्या…। पैसा, पैरवी, पहुंच… यहां तो एसआई महिला को होटल में बुलाने पर ही अड़ गया। विभागीय तबादले के बदले महिला से होटल में मिलने का…

    जम्मू: ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सख्ती से होगा निर्देश पर अमल

    भारतीय रेल में अब यात्रा के दौरान रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने यात्री सुरक्षा के मद्देनजर…