हर घर Tiranga – सीएम धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा, मायावती अद्वैत आश्रम में ध्यान केंद्र में किया ध्यान

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम लोहाघाट स्थित मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने ध्यान केंद्र में ध्यान योग किया और स्वामी विवेकानंद आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया। पिछले एक माह के दौरान यह दूसरा मौका है जब सीएम धामी मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। उनके अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस आश्रम में आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। चंपावत दौरै पर सीएम धामी ने हर घर तिरंगा यात्रा भी निकाली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें मायावती अद्वैत आश्रम आने का आमंत्रण दिया था। शुक्रवार को सीएम धामी के मायावती आश्रम पहुंचने पर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सहृदयानंद ने उनका स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रकृति की गोद में बसा मायावती आश्रम एक रमणीक स्थान है। आश्रम की कल्पना स्वामी विवेकानंद ने की थी। यहां आना सौभाग्य की बात है।

युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अक्सर युवाओं से आह्वान करते हैं कि वे स्वामी जी के दिखाए मार्ग पर चलें। स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से उनके संन्यासी शिष्य स्वामी स्वरूपानंद और अंग्रेज शिष्य कैप्टन जेएच सेवियर व उनकी पत्नी सीई सेवियर ने मिलकर 19 मार्च 1899 में इस आश्रम की स्थापना की थी।

सन 1901 में कैप्टन जेएच सेवियर के देहांत का समाचार जानकर स्वामी विवेकानंद उनकी पत्नी को सांत्वना देने के लिए मायावती आश्रम आये थे। तब वे इस आश्रम में 3 से 18 जनवरी तक रहे। कैप्टन की मृत्यु के पंद्रह वर्ष बाद तक उनकी पत्नी सेवियर आश्रम में सेवाकार्य करती रहीं। आज यह आश्रम सनातनी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।

और पढ़े  हल्द्वानी- फर्जी बिल पर भुगतान, CM के उपसचिव के नाम से बनाई फेक आईडी

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *