Uttarakhand Covid-19 Update: राज्य में आज मिले 109 नए कोरोना संक्रमित,1 की हुई मौत,105 मरीज ठीक हुए..

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब कम होने लगा है। रविवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 109 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 105 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1219 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 1458 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 109 मामलों में सर्वाधिक 72 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार के 21, नैनीताल के आठ, ऊधमसिंह नगर के पांच, अल्मोड़ा, चंपावत व पिथौरागढ़ के एक-एक संक्रमित शामिल हैं। रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। साथ ही प्रदेश में 36 हजार 552 लोगों ने कोरोना वैक्सीन ली। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.92 प्रतिशत और संक्रमण दर 12.07 प्रतिशत दर्ज की गई।

और पढ़े  हरिद्वार: अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…