राजकीय इंटर कालेज प्यूड़ा मे मनाया, भारत विभाजन विभीषिका दिवश

प्यूड़ा/रामगढ़-

नैनीताल जिले के सुदूर पर्वतांचल में स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज प्यूड़ा में भारत विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में एक नाटक “भारत विभाजन” का मंचन किया गया जिसमे देश की आजादी के साथ साथ बृहद भारत के भारत व पाकिस्तान मे दिविभाजन हो जाने के कारण पाकिस्तान से भारत व भारत से पाकिस्तान को विस्थापन कर गए करोड़ों बच्चों, बूढ़ो, जवानों, महिलाओं तथा पुरुषों द्वारा झेली गई असीम यातना को प्रदर्शित किया गया।

विद्यालय के अध्यापकों अमित कांडपाल, प्रकाश चंद जोशी व बलवंत सिंह रौतेला द्वारा बीसवीं सदी की इस सबसे बड़ी विस्थापन त्रासदी के कई मार्मिक दर्शातांत प्रस्तुत किए गए जिन्हें जानकार सभी श्रोताओं की आंखें नम हो गई त्रासदी को कभी ना भुलाए वह इससे जीवन का सबक लेने की शपथ ली गई।
इस अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत स्वतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को दर्शाने वाली 75 के आकार में मानव श्रृंखला भी बनाई गई तथा एक तिरंगा रैली भी निकाली गई रैली में सभी 6 सदनों के प्रभारी अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद कुमार केसरवानी, किशन लाल, पूजा भाकुनी, प्रकाश चंद्र जोशी, निधि आर्य, विश्वनाथ अरोरा, प्रताप सिंह, विनदेशवरी लोहनी, श्रीप्रा अर्पण हिवर, दीपिका आदि मौजूद थे।

और पढ़े  हल्द्वानी / तीनपानी- रफ्तार 120 , परखचे उड़े और 3 जिंदगियां खत्म: कार डिवाइडर से टकराकर दूर तक घिसटती चली गई
  • Related Posts

    उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार का बड़ा एलान, कल सदन से देंगे इस्तीफा, विपक्ष पर लगाए आरोप

    खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है। कल बुधवार को सदन से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ हमने कंधे…

    बदरीनाथ धाम: 15 दिन बाद बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, मांगों पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी

    बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अस्थायी कर्मचारियों का चला आ रहा क्रमिक अनशन आज बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत दिवेदी की पहल और सकारात्मक बातचीत के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी…