आज अयोध्या धाम में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा डायवर्जन

Spread the love

आज अयोध्या धाम में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा डायवर्जन

अयोध्या-

महा शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शनिवार को सुबह 4 बजे से यातायात डायवर्जन रहेगा। राहगीरों की सुविधा के लिए अयोध्या धाम आने वाले वाहनों की इंट्री पर प्रतिबंध रहेगा और कुछ मार्ग में आवागमन के लिए परिवर्तित किया गया है।

यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल के मुताबिक अयोध्या शहर की तरफ से अयोध्या धाम आने वाले कामर्शियल व आटो विक्रम वाहनों का उदया चौराहा से प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा व महोबरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, बालू घाट बैरियर होते हुए

साकेत बैरियर तक ही जाएंगे। उसी रास्ते अयोध्या शहर ही तरफ जाएंगे। लकड़मंडी चौराहा से सभी प्रकार के वाहनों को लोलपुर हाइवे बस्ती की तरफ से डायवर्ट किया जाएगा। लकडमंडी चौराहा व दुर्गागंज माझा की ओर से पुराना सरयू पुल की तरफ आने वाले दो पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। बाहरी जिले से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर तक ही आएंगे।

साकेत पम्प बैरियर आटो व विक्रम बालूघाट बैरियर, रामघाट चौराहा, आशिफबाग, महोबरा चौराहा, गुप्ता होटल से जाएंगे। दीनबन्धु से छोटी छावनी की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। .


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- पहली बार बदला गया राममंदिर का ध्वज,सेना के जवानों ने किया नए ध्वज का आरोहण
  • Related Posts

    LPG- रोजी-रोटी कमाने आए थे,खाने पर ही आ गया संकट, UP-बिहार-बंगाल के प्रवासी बोले- आ अब लौट चलें

    Spread the love

    Spread the loveघर से हजारों किलोमीटर दूर प्रवासी रोजी-रोटी की जुगाड़ में निकले थे। अब एलपीजी किल्लत से उनके खाने पर ही संकट छा गया। इससे प्रवासी मजदूर अब बोल…


    Spread the love

    फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार,इस तरह करते थे खेल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *