हादसा: स्कूल बस और ऑटो की हुई जोरदार भिड़ंत,एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हुई मौत।

हादसा: स्कूल बस और ऑटो की हुई जोरदार भिड़ंत,एक ही
परिवार के 5 सदस्यों की हुई मौत।

पलवल में शुक्रवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से ऑटो सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
ये हादसा रसुलपुर रोड स्थित गांव होशंगाबाद के पास हुआ है। परिवार गांव असावटा में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था। मृतक गांव सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो को तेज झटका लगा और उसमें सवार 10 लोग इधर-उधर गिर गए। इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में प्रमोद(25), मोहरपाल(30) ऑटो चालक, अंजलि(17), चारुल(14), यशिका(7) शामिल हैं।

वहीं राजकुमारी, सुमन, दीपिका, महक और मोनिका गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 7.30 से 8.00 बजे के बीच हुई। हादसे के वक्त बस काफी तेजी से आ रही थी और उसने सामने से ऑटो को जोरदार टक्कर मारी जिसमें ऑटो पलट गया।घटना के बाद घायलों से मिलने के लिए पलवल के विधायक दीपक मंगला जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इसके साथ ही पूर्व मंत्री करण दलाल भी अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले।

और पढ़े  UP फतह के लिए भाजपा का गुजरात फॉर्मूला: नौ रिपीट रणनीति, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ
  • Related Posts

    अयोध्या- आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू

            भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू का सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों…

    ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके…