प्रेम प्रसंग- शिक्षिका को हुआ ऑटो चालक से प्यार.. उसी के ऑटो से आने-जाने लगी स्कूल, 4 साल चला प्यार, फिर आया नया मोड़

 

 

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र की एक शिक्षिका को वहीं के एक ऑटो ड्राइवर से प्यार हो गया। दोनों में करीब चार साल तक प्रेम प्रसंग चला। शिक्षिका का आरोप है कि ऑटो ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। अब शादी की बात कहने पर उसने इन्कार कर दिया है। इसके बाद शिक्षिका ने केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सहजनवां क्षेत्र की एक युवती प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। ऑटो से वह स्कूल आती-जाती थी। इसी दौरान एक ऑटो ड्राइवर से प्रेम हो गया। उसने दूसरे ऑटो से स्कूल जाना बंद कर दिया। उसी के साथ स्कूल आने-जाने लगी। कुछ दिन में दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गईं। चार साल तक दोनों के बीच ये सिलसिला चला।

 

बात तब बिगड़ी जब शिक्षिका ने शादी के लिए कहा। इस पर ऑटो ड्राइवर पीछे हट गया। काफी दिन तक उसने मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सहजनवां थाने में शिकायत दर्ज कराई।

वह एसपी नॉर्थ के पास भी शिकायत लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक अब ऑटो नहीं चलाता है। वहीं, शिक्षिका ने भी स्कूल जाना बंद कर दिया है। सहजनवां थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

और पढ़े  यूपी: आधार को लेकर बड़ा बदलाव, बच्चे का आधार खुद बना सकेंगे माता-पिता, इस तरह से ले सकते हैं सुविधा
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…