न्यू अशोक नगर में एनकाउंटर, स्पेशल सेल ने लॉरेन्स गैंग के 2 बदमाश पकड़े,एक के पैर में लगी गोली

Spread the love

 

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में लॉरेंस गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। एक बदमाश का नाम कार्तिक जाखड़ है और दूसरे का नाम कविश है। इन दोनों बदमाशों का यूएस में बैठे गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से जुड़े हैं, जिनके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक, स्पेशल सेल को उनके न्यू अशोक नगर इलाके में इन बदमाशों के आने का इनपुट मिला था। जिसके बाद स्पेशल सेल की टीम ने जाल बिछाया और इन्हें पकड़ने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर किया। जिसके जवाब में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मार कर इन्हें काबू किया।

 

मुठभेड़ के बाद गला घोटू गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
उत्तर-पश्चिम दिल्ली जिला पुलिस ने केशवपुरम इलाके में मुठभेड़ के बाद गला घोटू गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश राजू उर्फ अजय उर्फ कंगारू के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है। उसे इलाज के लिए दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके साथ मौजूद बदमाश रवि उर्फ गोटिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। राजू पर 12 जबकि आरोपी रवि पर चोरी,आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, डकैती, छीना-झपटी और सेंधमारी के 7 मामले दर्ज हैं।


Spread the love
और पढ़े  भाजपा- यूसीसी और एक देश-एक चुनाव होगा अगला मिशन, BJP स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने बताया आगे का प्लान
  • Related Posts

    एक मुलाकात- संसद भवन परिसर में PM मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात- मुस्कुराए, हाथ जोड़े और की बातचीत

    Spread the love

    Spread the love   संसद भवन परिसर में आज एक अलग और बेहद खास तस्वीर सामने आई है। बता दें कि, प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती…


    Spread the love

    बड़े नेटवर्क का खुलासा: विदेशी कॉल को भारतीय में बदल हो रही थी ठगी, 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में साइबर ठगी के एक बड़े और नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जहां विदेशी गिरोह भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहा था।…


    Spread the love