एनकाउंटर: बच्ची से दरिंदगी करने वाला इनामी बदमाश शहजाद मुठभेड़ में ढेर, 9 माह से थी आरोपी की पुलिस को तलाश

मेरठ पुलिस ने इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। आरोपी की पुलिस को नौ महीने से तलाश थी। मेरठ की सरूरपुर पुलिस के साथ सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में दो मासूम बच्चियों से दरिंदगी करने वाला 25 हजार रुपये का इनामी शहजाद उर्फ निक्की मारा गया।

वह बहसूमा थाना इलाके के गांव मोहम्मदपुर साकिस्त का रहने वाला था। नौ महीने पहले उसने पांच साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की थी। इससे पहले भी वह एक बालिका के साथ दुराचार करने के मामले में जेल में भी बंद रहा है।
जेल से छूटने के बाद उसने फिर से मासूम के साथ दरिंदगी की थी। नौ महीने से पुलिस को उसकी तलाश थी। शनिवार रात को भी उसने पीडित बच्ची के घर पर फायरिंग करके मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोपी की तलाश में लगी हुई थी पुलिस
एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि रात से ही पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। सोमवार सुबह सरूरपुर थाना पुलिस जोड़ा प्याऊ के पास सरधना बिनोली मार्ग पर चेकिंग कर रही थी, तभी बिना नंबर की बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया, जिसे रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की।

इलाज के दौरान आरोपी की मौत
जवाबी कार्रवाई में उसके सीने में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसने अपना नाम शहजाद उर्फ निक्की बताया पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेरठ जिला चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि उस पर संगीत अपराधों के सात मामले दर्ज हैं।
और पढ़े  दिव्या मित्तल के बाद एक और अफसर का इस्तीफा: यूपी की इस पीसीएस अधिकारी का वीआरएस मंजूर, यहां से लड़ेंगी चुनाव
  • Related Posts

    दिवाली पर पंजाब की हवा बनी ‘जहर’: लुधियाना में 500 एक्यूआई, पराली के साथ पटाखों का कॉम्बनेशन बना खतरनाक

    पंजाब में इस बार दीपावली पर खूब पटाखे चले। इस कारण दिवाली की रात पंजाब के अधिकतर शहरों की वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। रात 8 बजे से…

    नोएडा की हवा बेहद खराब: आधी रात को 1061 पहुंचा एक्यूआई, दिवाली के अगले दिन हवा में सांस लेना भी हुआ मुश्किल

    दिवाली पर आतिशबाजी का असर अगले दिन शहर की हवा में साफ नजर आया। रातभर चले पटाखों के शोर और उनसे निकले धुएं ने नोएडा की आबोहवा को जहरीला बना…