Encounter: बदमाश ललित नेपाली का एनकाउंटर, दो दर्जन से अधिक वारदातों में था शामिल

 

 

दिल्ली पुलिस और एसटीएफ की टीम ने एक कुख्यात बदमाश ललित नेपाली का एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ में बदमाश ललित नेपाली घायल हो गया। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में लाजपत नगर के एसीपी बुलेटप्रुफ जैकेट के कारण बाल-बाल बच गए। ललित दो दर्जन से अधिक वारदातों में शामिल था।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट एसटीएफ और सनलाइट कॉलोनी थाने की संयुक्त कार्रवाई में सराय काले खां बस स्टैंड के पास वांछित अपराधी ललित के साथ मुठभेड़ हुई। करीब दो दर्जन अपराधों में शामिल और कई मामलों में कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित ललित मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया।

एसीपी लाजपत नगर अपनी बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से मुठभेड़ में बाल-बाल बच गए। ललित को साकेत थाने में एक मुकदमे में आरोपी को 14 साल की जेल भी हो चुकी थी। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद आरोपी के पास से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

और पढ़े  दिल्ली में SIR की कतार: कागज का पेट भरने में किसी की छूटी दिहाड़ी, कोई बच्चों को छोड़ घंटों लाइन में
  • Related Posts

    आज कैसा रहेगा मौसम?: UP के शहरों के लिए रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ से हड़कंप, छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद

    देश के कई राज्यों में हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया…

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…