Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, रुक-रुककर हो रही फायरिंग

 

सुकमा जिले के भेज्जी–चिंतागुफा के बीच घने जंगलों में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी की जानी बाकी है। इस समय दोनों ओर से फायरिंग रुक-रुककर जारी है।

डीआरजी जवानों की टीम क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी, तभी नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मुस्तैदी से जवाब दिया, जिसके बाद मुठभेड़ तेज हो गई। सुरक्षा बल लगातार इलाके को घेरते हुए आगे बढ़ रहे हैं ताकि नक्सलियों के भागने के सभी रास्ते बंद किए जा सकें।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण लगातार ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जवानों के संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया कि टीम सुरक्षित है तथा पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल अतिरिक्त बल भी मौके की ओर रवाना कर दिया गया है।

और पढ़े  सीजी स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स कार्यक्रम आज: मिलेंगे 16 अवॉर्ड, CM साय करेंगे शिरकत
  • Related Posts

    सीजी स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स कार्यक्रम आज: मिलेंगे 16 अवॉर्ड, CM साय करेंगे शिरकत

    छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, कला, पर्यटन और विरासत को डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य शासन की ओर से…

    अस्पताल की राह में सड़क किनारे हुआ प्रसव: जन्म के कुछ देर बाद नवजात बच्ची की मौत

    सूरजपुर जिले के नेशनल हाईवे-43 के किनारे एक आठ माह की गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया, जिसकी थोड़ी देर बाद ही मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के…