आपातकालीन लैंडिंग- दिल्ली आ रही इंडिगो के विमान की यहाँ हुई आपातकालीन लैंडिंग,बम की धमकी, नागपुर डायवर्ट की गई फ्लाइट

Spread the love

 

केरल के कोच्चि से दिल्ली आ रही इंडिगो के विमान की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है। विमान को बम की धमकी मिलने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया। विमान सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया है। यात्रियों को विमान से उतारकर जांच की जा रही है। फिलहाल विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक, विमान 6E-2706 कोच्चि से सुबह 9.11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। इसका दिल्ली में लैंड करने का समय दोपहर 12.35 बजे था। इस बीच दो घंटे 43 मिनट हवा में रहने के बाद विमान को सुबह 11.54 बजे नागपुर में उतारा गया।

 

अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
डीसीपी नागपुर लोहित मतानी ने बताया कि बम की धमकी मिलने के बाद मस्कट-कोच्चि-दिल्ली से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2706 को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्रियों को उतार दिया गया है। जांच जारी है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

 

 


Spread the love
और पढ़े  ऑपरेशन सिंधू: इस्राइल से भारत लौटे 594 भारतीय नागरिक, MEA बोला- विदेश में भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
  • Related Posts

    पुरी भगदड़- खबर अपडेट: भगदड़ मामले में ओडिशा सरकार की कार्रवाई,2 अधिकारी निलंबित, DM-SP का हुआ तबादला

    Spread the love

    Spread the love   पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद ओडिशा सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित…


    Spread the love

    गुंडागर्दी का नंगा नाच:- पूर्व सांसद के पीए कुलदीप को सड़क पर तलवारों से काटा, तमाशबीन बने लोग किसी ने भी नहीं बचाया

    Spread the love

    Spread the love     शिअद के पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के पीए रहे कुलदीप सिंह मुंडियां का शुक्रवार देर रात धांधरा रोड के पास दो सौ फुटी रोड…


    Spread the love

    error: Content is protected !!