ऑपरेशन सिंदूर: दिल्ली से दबोचा गया लूथरा ब्रदर्स का फरार पार्टनर, गोवा पुलिस की हिरासत में अजय गुप्ता

 

 

गोवा पुलिस ने मंगलवार (09 दिसंबर) को ‘Birch by Romeo Lane’ नाइटक्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को दिल्ली से हिरासत में लिया है। इसी नाइटक्लब में शनिवार रात भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में नाइटक्लब अग्निकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोवा पुलिस ने आरोपी अजय गुप्ता को नई दिल्ली से हिरासत में लिया है। पकड़ा गया अजय गुप्ता मुख्य आरोपी लूथरा बंधुओं का पार्टनर है, जिसके खिलाफ पहले एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।

 

पहले से ही अरेस्ट वॉरंट जारी था
गोवा पुलिस के मुताबिक जब पुलिस टीम आरोपी अजय गुप्ता के घर गई तो वह फरार मिला, उसके खिलाफ पहले से ही अरेस्ट वॉरंट जारी था।  पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जिसे अब दिल्ली में हिरासत में लिया गया है। मालूम हो कि गोवा पुलिस ने इससे पहले अजय गुप्ता और अन्य मालिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।

 

अब तक पूरे मामले में छह लोगों को पकड़ा
गोवा पुलिस ने बताया, “अजय गुप्ता को हिरासत में लिया गया है। यह इस मामले में पकड़ा गया छठा व्यक्ति है।” उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जब दिल्ली स्थित उनके घर पहुंची तो वह नहीं मिले, जिसके बाद लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। बाद में दिल्ली में उनका पता चला और उन्हें हिरासत में लिया गया।

मुख्य आरोपी लूथरा बंधु फरार
पुलिस के मुताबिक, औपचारिक कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें गोवा लाया जाएगा और गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। नाइटक्लब के दो अन्य मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा अभी भी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

और पढ़े  पीएम किसान सम्मान निधि: मोदी ने जारी की 24वीं किस्त,ऐसे चेक करें आपके बैंक खाते में आए 2000 रुपये या नहीं

25 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत
अब तक इस मामले में नाइटक्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और कर्मचारी भरत कोहली को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि शनिवार देर रात उत्तर गोवा के अर्पोरा इलाके में स्थित इस नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

  • Related Posts

    गुवाहाटी में 5 हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर,अस्पताल में तोड़ा दम

    असम के शिवसागर में पुलिस फायरिंग की घटना में घनकांत गोगोई की मौत हो गई। उस पर गुवाहाटी में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल…

    राजस्थान- अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर धमाका, ATS और आईबी जांच में जुटीं

    राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर मंगलवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। अनूपगढ़ कस्बे के पास 50 जीबी गांव के नजदीक हुए इस ब्लास्ट से रेलवे ट्रैक…