खटीमा में बिजली आपूर्ति होगी मजबूत, आयोग ने दी 8.16 करोड़ निवेश को मंजूरी

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को निर्बाध बनाने के लिए यूपीसीएल के 8.16 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद, विधि सदस्य अनुराग शर्मा और तकनीकी सदस्य प्रभात किशोर डिमरी की पीठ ने यह आदेश पारित किया है।

पीटीसीयूएल के 132-33 केवी जीआईएस सब-स्टेशन खटीमा से मौजूदा फीडरों को जोड़ने के लिए 5.15 किमी लंबी पांच नई 33 केवी लिंक लाइनें (ओवरहेड व अंडरग्राउंड) और सब-स्टेशन में एक नया 33केवी बे बनाया जाएगा। खटीमा क्षेत्र में बढ़ते बिजली भार और लोहियाहेड सब-स्टेशन पर अत्यधिक दबाव के चलते यह परियोजना लाई गई है। पीटीसीयूएल की ओर से निर्मित 132/33 केवी जीआईएस सब-स्टेशन से खटीमा टाउन, कंचनबाग, हल्दी और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा।

परियोजना की कुल लागत 8.16 करोड़ रुपये है, जिसका वित्तपोषण 70 प्रतिशत ऋण और 30 प्रतिशत इक्विटी के जरिए होगा। आयोग ने यूपीसीएल को केबल क्षमता की पुनः जांच करने और छह माह के भीतर गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…