Elections: उत्तराखंड में ABVP ने लहराया परचम, 58 अध्यक्ष और 52 बने उपाध्यक्ष

Spread the love

 

 

क साल के अंतराल के बाद बीते शनिवार को प्रदेश भर के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गए। उधर चुनाव परिणामों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में खुशी की लहर है। प्रदेश भर में संगठन के 58 अध्यक्ष तो 52 उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

इस संबंध में रविवार को संगठन के प्रांत कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए एबीवीपी के प्रदेश मंत्री ऋषभ रावत ने बताया, प्रदेश भर के महाविद्यालयों में संगठन ने 47 महासचिव, 51 कोषाध्यक्ष, 50 सहसचिव, 62 विवि प्रतिनिधि, छह सांस्कृतिक सचिव, छह छात्रा उपाध्यक्ष समेत कुल 332 पदों पर जीत का परचम फहराया है। कहा, यह विजय केवल परिषद की विजय नहीं, बल्कि हर उस विद्यार्थी की विजय है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है।
कहा, सैन्य भूमि उत्तराखंड में शहीद भगत सिंह की जयंती के दिन मिली यह विजय उत्तराखंड और पहाड़ की जीत है। छात्रशक्ति ने अपने अपार स्नेह और आशीर्वाद से एक बार फिर यह प्रमाणित कर दिया है कि उनका अडिग विश्वास सदैव उस संगठन के साथ रहा है, जो निष्ठापूर्वक छात्रहितों की रक्षा और राष्ट्रनिर्माण के पथ पर अग्रसर रहता है।

Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- इंडेन गैस एजेंसी के लिए नई व्यवस्था, अब सिलिंडर के साथ ही पर्ची लेकर आएगी गाड़ी
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love