नैनीताल- इंडेन गैस एजेंसी के लिए नई व्यवस्था, अब सिलिंडर के साथ ही पर्ची लेकर आएगी गाड़ी

Spread the love

नैनीताल जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच इंडेन गैस एजेंसी के लिए नई व्यवस्था की गई है। सिलिंडर की डिलीवरी करने वाले वाहन में अब जितने सिलिंडर रखे होंगे उतनी ही पर्चिंयां भी दी जाएंगी। यानि पहले बुकिंग कराने वाले को ही सिलिंडर दिया जाएगा।

नैनीताल जिले में करीब 3.50 लाख उपभोक्ता हैं। 16 से अधिक एजेंसियों के माध्यम से उन्हें गैस की डिलीवरी की जा रही है। अभी रसोई गैस का बैकलॉग 25 हजार के आसपास चल रहा है जबकि केवल हल्द्वानी के सरस मार्केट स्थित इंडेन एजेंसी का ही एक दिन में सात हजार का बैकलॉग है। एजेंसी से जुड़े उपभोक्ता गैस के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं लेकिन 10 दिन से अधिक समय से बुकिंग कराने वाले लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।

ठेकेदार के कर्मियों पर मनमानी का आरोप
शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवकाश के बावजूद गैस एजेंसियां खुली रहीं और लोग सिलिंडर पाने के लिए मशक्कत करते नजर आए। नीलियम काॅलोनी इलाके में इंडेन की गैस की गाड़ी का लोग इंतजार करते रहे लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। लोगों के मुताबिक होम डिलीवरी वाले ठेकेदार के कर्मी मनमानी कर सिलिंडर बांट रहे हैं।

तत्काल बुकिंग से बढ़ रहा बैकलॉग
गैस सिलिंडर की डिलिवरी करने के बाद ही लोग बुकिंग करा दे रहे हैं। इससे बैकलॉग कम नहीं हो रहा है। प्रशासन के अनुसार इंडेन एजेंसी प्रबंधकों को सख्ती से डिलीवरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

इंडेन गैस वितरण के लिए पहले इन और पहले आउट के तहत काम करने के निर्देश दिए गए हैं। एजेंसी से अब नाम की पर्ची के साथ ही सिलिंडर भेजने की व्यवस्था की गई है। – विवेक राय, एडीएम नैनीताल

और पढ़े  हरिद्वार पहुंचे CM धामी, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

अवकाश के बावजूद इंडेन, भारत और एचपी कंपनी के सिलिंडर बांटे गए। दो अप्रैल को 7680 घरेलू सिलिंडर मिले और 270 कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति हुई। 78 सिलिंडर पांच केजी वाले भी वितरित किए गए। – मनोज वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी

प्रदर्शन के बाद भी नहीं पहुंचे सिलिंडर
हल्द्वानी के बिठौरिया नंबर एक स्थित देवकीबिहार कालोनी में शुक्रवार देर शाम तक इंतजार करने के बाद भी इंडेन गैस सिलिंडर नहीं पहुंचे। बुकिंग के 20 दिन बाद भी सिलिंडर न मिलने से लोगों में गुस्सा है। इस मुद्दे पर पर क्षेत्र के लोग आज शनिवार को बैठक करेंगें। काॅलोनी निवासी पीएस रावत ने बताया कि उन्होंने 13 मार्च को व रमेश चंद्र पांडे ने 14 मार्च को गैस बुक कराई थी। आज तक उन्हें सिलिंडर नहीं मिला है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर में प्रदर्शन भी किया था।

आज यहां बंटेगी गैस
भगवानपुर, ब्लॉक, सरस्वती विहार, राधा विहार, कठघरिया, हिम्म्तपुर मल्ला और तल्ला, बाजर, अंबेडकरनगर, पनियाली, जीतपुर नेगी, बैड़ापोखरा, लामाचौड़, हल्दूचौड़, नवीन मंडी, काठगोदाम, हैड़ाखान, पॉलीशिट, सुभाषनगर, आवास विकास, चौफुला चौराहा, रानीबाग, शीशमहल, रामपुर रोड, कुसुमखेड़ा, गैस गोदाम रोड, नवाबी रोड, नैनीताल रोड, आदर्शनगर, आजादनगर, लालडांठ।


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love