एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने किया फलदार पौधों का पौधारोपण।

Spread the love

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने किया फलदार पौधों का
पौधारोपण।

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक वन अनुसंधान केन्द्र प्रभारी मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पुष्पदार छायादार फलदार पौधारोपण किया
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू सदस्य प्रीति आर्या ने संयुक्त रुप से कहा कि सर्वप्रथम लाभ तो वृक्ष शब्द से ही लगने लगता है इसलिए पर्यावरण और मानव का संबंध बहुत ही घनिष्ठ है क्योंकि स्वस्थ जीवन और पृथ्वी ग्रह पर जीवन के अस्तित्व में पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि हम सभी का भोजन हवा पानी और अन्य जरूरतें पर्यावरण पर ही निर्भर है क्योंकि अनेक वृक्षों के छाल बीज फल पत्ते कई प्रकार की दवाइयों में उपयोग किये जाते है जैसे की नीम के पत्तो को पानी मे उबालकर नहाने से शरीर के रोग दूर होते है इसी प्रकार उसके डालियां दातुन के रूप मे उपयोग किया जाता है साथ ही बहुत से वृक्ष आयुर्वेदिक औषधि होने के साथ वातावरण को स्वच्छ एवं निर्मल रखकर प्राणदायक ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और वृक्षों के द्वारा मिलने वाले लाभों में वाहनों द्वारा उत्सर्जित धुएं और उद्योगों से निकलते प्रदूषण को वृक्षों की उपस्थिति के कारण काफी हद तक नियंत्रित कर वातावरण शुद्ध हो जाता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने पर्यावरण को बचाए रखकर उसकी रक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है क्योंकि बिना वृक्षों के हमको शुद्ध वातावरण प्राप्त नहीं हो सकता है इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए
इस दौरान पौधारोपण करने में संस्था संरक्षक रुपेन्द्र नागर अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मार्गदर्शक मदन बिष्ट हेमन्त कुमार साहू समाज सेविका योगिता बनोला रितिक साहू प्रीति आर्या केशव बोरा शिवम शर्मा अशोक कुमार बाल्मीकि नवल आर्या सूरज मिस्त्री पूजा आर्या सुशील राय दीपक कुमार रोहतास प्रजापति संदीप यादव मुकेश कुमार सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे

और पढ़े  उत्तराखंड Weather: पहाड़ से मैदान तक मौसम खुला,कल से फिर बिगड़ने के आसार

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *