लालकुआं: हाथी ने किया ग्रामीण पर हमला गंभीर रूप से घायल।।

लालकुआं: हाथी ने किया ग्रामीण पर हमला गंभीर रूप से घायल।।

लालकुआं उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अब ताजा घटनाक्रम में नैनीताल जनपद अंतर्गत लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम में हाथी ने हमला कर ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे आनन-फानन में आसपास के ग्रामीणों के द्वारा घायल को अस्पताल पहुंचाया है। वही इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
यहां प्राप्त जानकारी के
के मुताबिक आज बुधवार की रात बिंदुखत्ता के संजय नगर 2 निवासी केदार पाठक अपनी साइकिल से रोजाना की भांति लालकुआं पेपर मिल में ड्यूटी कर लगभग 10:15 बजे अपने घर को वापस लौट रहे थे, कि अचानक भुवन की दुकान से थोड़ा आगे संजय नगर प्रथम में जंगली हाथी ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जंगली हाथी द्वारा अचानक किए गए हमले में केदार पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के साईं अस्पताल में ले जाया गया है। उक्त घटना से क्षेत्र के आसपास हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं वन क्षेत्राधिकारी गौला रेंज चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि बिंदुखत्ता निवासी ग्रामीण पर हाथी के हमले की सूचना उन्हें मिली है, सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत मौके पर अपनी टीम को भेज दिया है और उन्होंने बताया की वह घायल का हाल जानने के लिए स्वयं हल्द्वानी जा रहे हैं। उन्होंने बताया क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है तथा ग्रामीणों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

और पढ़े  देहरादून - एमबीबीएस फर्जीवाड़ा: एक ही परिवार के 7 लोगों को चार अलग कोटे में दे दिया दाखिला, प्रदीप बहुगुणा ने उठाए सवाल
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…