कोटद्वार- दुगड्डा में हाईवे पर हादसा, ट्रक की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत

 

 

कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दुगड्डा स्थित पार्क के समीप हाईवे से गुजर रहे एक गैस सिलिंडर के ट्रक की चपेट में आने से आठ साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

घटना सोमवार देर शाम की है। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि दुगड्डा निवासी रविकांत गिरि का पुत्र अभिनंदन (8) घर के पास के पार्क में खेलने के लिए गया हुआ था। घर लौटते वक्त वह हाईवे क्रॉस कर रहा था। इस दौरान कोटद्वार की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पास ही बैरियर पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बच्चे को आकस्मिक सेवा वाहन 108 से बेस अस्पताल कोटद्वार भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

अभिनंदन अपने दादा-दादी के साथ दुगड्डा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा-2 में अध्ययनरत था। अभिनंदन के पिता रविकांत गिरी यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवारत हैं। मूल रूप से बरेली निवासी मृतक के दादा मुन्ना गिरि राजकीय जूनियर हाईस्कूल बोरगांव में सहायक अध्यापक हैं। वे दुगड्डा में किराए के मकान में रहते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

और पढ़े  उत्तराखंड: अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सिर्फ चालान से नहीं चलेगा काम, जुर्माने के साथ करनी पड़ेगी समाजसेवा
  • Related Posts

    UP: पहली बार दो कुंभ नगरी को जोड़ेगी यूपी रोडवेज की बस, प्रयागराज से हरिद्वार तक सीधी सेवा

    तीर्थराज प्रयाग और धर्मनगरी हरिद्वार के बीच श्रद्धालुओं का सफर अब और आसान होने जा रहा है। पहली बार उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें इन दोनों प्रमुख कुंभ नगरियों को…

    हरिद्वार: IB के एसपी पर ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट, घटना के पीछे नाराजगी की बात आई सामने

    कनखल कोतवाली क्षेत्र में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के कार्यालय में एसपी पर गोली चला दी गई। आरोप है कि एसपी सीपी नौटियाल से किसी बात को लेकर नाराज चल रहे…