ईडी ने अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ

Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय ने  रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को नया समन जारी किया है। इस हफ्ते बयान देने के लिए नहीं आने की वजह से उन्हें 26 फरवरी को फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनकी पत्नी टीना अंबानी ने भी दो बार सुनवाई टाली है। टीना अंबानी को 10 फरवरी और 17 फरवरी को ईडी के सामने पेश होना था।

ईडी ने बताया कि दोनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अलग-अलग बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। अनिल अंबानी एक बार अगस्त 2025 में ईडी के सामने पेश हुए थे। माना जा रहा है कि टीना अंबानी को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदने से जुड़े मनी ट्रेल के बारे में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी ने हाल ही में इस मामले में रिलायंस कम्युनिकेशन के पूर्व अध्यक्ष पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया था। ईडी ने पहले एक बयान में दावा किया था कि न्यूयॉर्क की प्रॉपर्टी को 2023 में रिलायंस कम्युनिकेशन के कॉर्पोरेट दिवालिया समाधान प्रक्रिया के दौरान गर्ग ने धोखे से बेचा था।

माना जाता है कि रिलायंस कम्युनिकेशन ने 2025 में स्टॉक एक्सचेंज को इस धोखेबाज बिक्री के बारे में बताया था। ईडी ने पहले दावा किया था बिक्री से 8.3 मिलियन डालर (लगभग 69.55 करोड़) की रकम अमेरिका से एक नकली निवेश व्यवस्था की आड़ में भेजी गई थी, जिसे दुबई की एक कंपनी के साथ पाकिस्तान से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा कंट्रोल किया जाता था, और इसके बारे में रिज़ॉल्यूशन प्रोफेशनल को पता या मंज़ूरी नहीं दी गई थी।

एजेंसी ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी और उससे जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के कई मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल बनाई है। जांच के तहत इसने 12,000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है और रिलायंस ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ एनफोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट्स नाम की तीन शिकायतें दर्ज की हैं।

और पढ़े  ईरान युद्ध का झटका- नए घरों में सोलर पैनल और हीट पंप अनिवार्य, ब्रिटेन का फैसला, ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम कदम

Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार Update: शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद,सेंसेक्स 1690 अंक टूटा, निफ्टी 22900 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गी। 30 शेयरों वाला…


    Spread the love

    दहेज हत्या केस: SC में पति की जमानत रद्द, कहा- मामला गंभीर, हाईकोर्ट में निर्णय मशीनी ढंग से हुआ

    Spread the love

    Spread the loveदेश की सर्वोच्च अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में बड़ी बात कही है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि समाज को दीमक की तरह…


    Spread the love