Earthquake-उत्तराखंड: बागेश्वर में फिर हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.9 रही तीव्रता

कुमाऊं मंडल स्थित बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 3.9 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि जान-माल को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र कपकोट अंतर्गत इंटर कॉलेज कर्मी के निकट 10 किमी गहराई में था।

शनिवार को उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से फिर धरती डोली। बागेश्वर जिले सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किया गए। तहसील से मिली सूचना के अनुसार अभी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यूड मापी गई।

और पढ़े  हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…