लालकुआं -आंदोलनकारियों का भारी बरसात में भी पूर्व विधायक दुम्का ने बढ़ाया साहस।

भारी बारिश के बावजूद भी सेंचरी पल्प एंड पेपर मिल के खिलाफ चल रहे आंदोलन में आंदोलनकारियों के समर्थन में उतरे पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने तीसरे दिन भी समर्थन जारी रखा। इस दौरान श्री दुम्का ने कहा कि वह जब तक सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल आंदोलनकारियों की मांग नहीं मानती तब तक वह धरना प्रदर्शन के साथ-साथ क्रमिक अनशनव आमरण अनशन भी करेंगे।
पूर्व विधायक नवीन दु्म्का के साथ तीसरे दिन सेंचुरी मिल के नेता देवकी नंदन सुयाल भी शामिल हुए। भारी बारिश के बावजूद कुशल मजदूरों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। बारिश से टेंट के चारों तरफ पानी भर गया । बमुश्किल सभी आंदोलनकारियों ने अपने आपको छोटे से टेंट में जो जगह-जगह से टपक भी रहा था पूरी रात- दिन उसी टेंट में रहकर प्रदर्शन करते रहे । जिला प्रशासन की ओर भी उक्त प्रदर्शनकारियों की एक न सुनी जा रही है नहीं सेंचुरी प्रशासन सुन रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक बार प्रतिपक्ष नेता यशपाल आर्य के नेतृत्व में ही मिल प्रशासन से वार्ता हुई वह भी असफल रही।
पूर्व विधायक नवीन दुम्का के साथ श्रमिक नेता डीएन सुयाल, भास्कर भट्ट, लक्की दुम्का, भास्कर सुयाल,मोहन दुर्गापाल इंदर बिष्ट विमल कुमार, राजीव दुम्का, वीरेंद्र सिंह, सौरव सुयाल, पूरन सिंह, सुभाष चंद्र, ललित प्रसाद, कंचन सिंह, जीवन बोरा, बच्ची सिंह रावत, सुरेश शर्मा ,शैलेंद्र दुम्का, कार्तिक बमेटा , मोहन सुयाल, कलम तिवारी, मोहन चंद सुयाल , मुकेश कबडवाल, सुंदर सिंह, लक्ष्मण गिरि, राजेंद्र चौहान , एडवोकेट किशन पांडे, अशोक नेगी मुकेश जोशी राजेंद्र प्रसाद व सोनू सुयाल सहित कई प्रदर्शनकारी शामिल थे

और पढ़े  लालच में हैवान बनी बेटी: प्रेमी के साथ रची मां की हत्या की साजिश, पहले गला दबाया, फिर बाल्टी में डुबोया सिर
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…