डॉ. विपिन कुमार को मिलेगा थाईलैंड और कम्बोडिया में हिंदी की पताका फहराने का अवसर

डॉ. विपिन कुमार को मिलेगा थाईलैंड और कम्बोडिया में हिंदी की पताका फहराने का अवसर

विदित हो कि विश्व प्रसिद्ध हिंदी सेवी डॉ. विपिन कुमार को थाईलैंड और कम्बोडिया में 2- 8 अप्रैल तक हिंदी की पताका फहराने का अवसर मिलेगा। डॉ. विपिन कुमार अपने यात्रा के दौरान दो देशों की यात्रा करेंगे ,पहले बैंकॉक -थाईलैंड एवं उसके पश्चात कम्बोडिया में हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार के साथ ही सांस्कृतिक संबंधों की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे ।विदित हो 50 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय श्री इंद्रेश जी करेंगे ।पूरे प्रतिनिधिमंडल का समन्वय पंचमधाम के सचिव श्री शैलेश वत्स द्वारा किया जा रहा है ।
इससे पहले भी डॉ. विपिन कुमार ने भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में विश्व हिंदी सम्मेलन मॉरीशस और फिजी में भाग लिया है और साथ ही वियतनाम में उन्हें जनवरी 2024 में वियतनाम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया था।डॉ. विपिन कुमार का समर्पण हिन्दी भाषा और भारतीय संस्कृति के साथ ही विश्व में हिंदी भाषा और सांस्कृतिक समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है।डॉ. कुमार ने हिन्दी भाषा और साहित्य पर कई पुस्तकों का लेखन किया है, जैसे “हिन्दी और समाज”, “सब का साथ, सबका विकास” इत्यादि।यह अवसर हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने और हिन्दी भाषा को विश्व स्तर पर एक प्रमुख भाषा के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।

और पढ़े  चांदी-चांदी: अगली दिवाली तक 71% तक बढ़ सकती हैं कीमतें
  • Related Posts

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…

    ओडिशा: महानदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, राज्य में 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    ओडिशा सरकार ने पिछले चार दिनों में लगभग 1.4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, क्योंकि बाढ़ की एक नई लहर ने कई जिलों को प्रभावित किया है।…