अयोध्या: अलर्ट मोड़ पर सभी जिला स्तरीय अस्पताल,होली पर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

 

 

 होली के त्योहार को लेकर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने सभी जिला स्तरीय अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट कर रखा है। 24 घंटे आकस्मिक सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। किसी तरह की दिक्कत होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। छह मार्च को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सीएमओ ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय, कुमारगंज व देवगांव चिकित्सालय समेत सभी सीएचसी-पीएचसी के अधीक्षक व प्रमुख अधीक्षकों को सोमवार को पत्र जारी किया है।

इसमें उल्लेख है कि सभी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा और डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की सूची संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराएं। सभी अस्पतालों में 13 और 14 मार्च को आकस्मिक सेवाएं 24 घंटे सुदृढ़ रखें। सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं और अन्य चिकित्सीय उपकरण क्रियाशील अवस्था में रखें। अपरिहार्य कारणों के अलावा अन्य अवकाश पर विचार न किया जाए। चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ का अवकाश स्वीकृत करने के लिए सीएमओ से अनुमति आवश्यक है।

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि इसमें शिथिलता बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।

और पढ़े  UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…