युवक ने किया सांप का शिकार- मुंह से निकाले सांप के टुकड़े, युवक का हैरान करने वाला कांड, पढ़ें कहानी

Spread the love

 

त्तरप्रदेश से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने सांप का शिकार कर लिया। युवक ने घर में पड़े सांप को चबा लिया। आनन-फानन उसके मुंह से सांप के टुकड़े निकाले गए। दरअसल, बांदा जिले से यह खबर है। बबेरू कोतवाली इलाके के हरदौली गांव निवासी सिया दुलारी ने बताया कि उसके पुत्र अशोक (35) ने मंगलवार की शाम नशे में सांप को निवाला बना लिया।

 

उसकी इस हरकत को जब उसकी मां ने देखा तो अपने आनन-फानन बेटे के मुंह से सांप को बाहर निकाला। तुरंत परिजन उसे बबेरू सीएचसी में ले गए। बताया जा रहा है कि अशोक ने मृत सांप के दो निवाले बनाए और चबा डाला।

परिजनों के अनुसार, अशोक सांप को दांत से काटकर खा गया। उनके होश उड़ गए। आनन फानन अशोक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

घर में दिखा सांप, अशोक ने उठाया और चबा डाला
परिजनों के अनुसार, अशोक ने शराब पी रखी थी और वह घर में ही था। अशोक को अचानक घर में एक सांप दिखाई दिया। उसने उसे उठाया और चबाकर खा लिया। जैसे ही अशोक को यह काम करते हुए मां ने देखा तो उन्होंने शोर मचाया।

आनन फानन उसके मुंह से सांप के टुकड़े निकाले गए। तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है फिलहाल अशोक की हालत स्थिर है। जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना है।

Spread the love
और पढ़े  4 बच्चों का कत्ल: जहर दे ईंट और हथौड़े से सिर पर किए वार, खून ही खून, मां ने इसलिए मारा
  • Related Posts

    अयोध्या: गेहूं के खेत में कटा मिला नवजात का सिर, इलाके में मची सनसनी, धड़ की तलाश में पुलिस

    Spread the love

    Spread the loveकोतवाली क्षेत्र के गीजा बनकट गांव में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब गेहूं की कटाई के बाद खाली पड़े एक खेत में नवजात शिशु का…


    Spread the love

    15 घंटे बाद टंकी पर फंसे दोनों किशोर को सेना ने हेलीकॉप्टर से किया एयरलिफ्ट, देखें…

    Spread the love

    Spread the love   नगर के काशीराम आवास कॉलोनी के पास बने पानी की टंकी की सीढ़ी टूट कर गिरने से एक किशोर की मौत हो गई थी, जबकि दो…


    Spread the love