Reel Scheme: रील बनाएं और सरकार देगी 5 हजार रुपये, जानें आखिर क्या है ये सरकारी स्कीम…

 

आज का समय सोशल मीडिया का है और ये सिर्फ बोलने को नहीं बल्कि, साफ नजर आता है। जिसे देखेंगे आप वो किसी न किसी तरीके की पोस्ट सोशल मीडिया पर करता ही है। वहीं, खासतौर पर आज के समय में लोग रील बनाना काफी पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया पर लोग किसी न किसी विषय पर रील बनाते ही रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी रील बनाते हैं तो आप अपने इस शौक से पैसे भी कमा सकते हैं और वो भी आपको भारत सरकार ये मौका दे रही है। जी हां, ऐसा है। तो चलिए जानते हैं आपको किस तरह की रील बनानी होगी और आपको सरकार इसके लिए कितना पैसा देगी।

छवि

बनानी होगी ऐसी रील, मिलेंगे 5 हजार
  • दरअसल, भारत सरकार आपको रील बनाने के लिए पैसे देगी। इसके लिए आपको अपनी गांव स्वच्छता की रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। गांव की स्वच्छता और जल संरक्षण के बारे में आपको रील बनानी होगी। जिन लोगों की रील अच्छी लगेगी उन्हें 5 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी।
सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी
  • MyGOV Hindi के एक्स अकाउटं पर इसको लेकर जानकारी दी गई। इसमें लिखा गया है कि “आपका गांव कितना स्वच्छ और सुजल है? तो चलिए, मोबाइल उठाइए, दिल से रील बनाइए और देश को दिखाईए! जीतिए 5,000 रुपए तक की नकद राशि!” इसके भाग लेने के लिए लिंक भी दिया है, जो ये https://xn--11b3cgab9b4bm5d.xn--h2brj9c/hi/task/swachh-sujal-gaon-reel-making-competition/ है।
थीम और वीडियो का टॉपिक
  • आप स्वच्छ सुजर गांव: विकसित भारत की ओर, स्वच्छ सुजल गांव से देश की तरक्की और स्वस्थ भारत: सुजल भारत में से किसी एक थीम पर रील बना सकते हैं
  • रील में दिखाना है कि किस तरह मिशन ने ग्रामीण स्थानीय समुदाय और लोगों के जीवन को आसान बनाया है और इससे उनकी आजीविका और अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ा है
  • सामुदायिक स्वच्छता की पहल, शौचालय का महत्व और सुविधा, साफ-सफाई दिखना, जल और स्वच्छता से संबंधित व्यक्तिगत और सामुदायिक स्वच्छता, जल बचाने की तकनीकें, वर्षा जल संचयन के तरीके, जन को शुद्ध करने की तकनीकें, घर पर नल का साफ जल मिलने में जीवन जीने में होने वाली आसानी आदि पर आप रील बना सकते हैं।
और पढ़े  जिनपिंग के दौरे की तैयारी: ट्रंप एयरपोर्ट पर करेंगे स्वागत, किन मुद्दों पर होगी बात...

 

 

ये है आखिरी तारीख
  • लोगों द्वारा जो रील सबमिट की जाएगी उसमें से 4 सर्वश्रेष्ठ रील बनाने वाले विजेताओं को चुनकर उन्हें 5 हजार रुपये की नगद राशि दी जाएगी। आप इस स्कीम से जुड़ने के लिए 31 जुलाई 2025 तक ही आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि अप्लाई करने की ये आखिरी तारीख है।
  • Related Posts

    मीराबाई चानू ने रचा इतिहास: एशियाड में भारोत्तोलन में भारत को 28 साल बाद दिलाया पदक, 198 kg वजन उठाकर जीता रजत

    भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में कुल 198 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम…

    मेघालय में भाजपा का बड़ा दांव: यूडीपी के 8 विधायक पार्टी में शामिल, विधानसभा में अब कितना ताकतवर हुआ दल?

    मेघालय की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी यानी यूडीपी के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन…