अयोध्या:- खबर अपडेट- सुहागरात में पति-पत्नी की मौत के मामले में आया नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Spread the love

 

योध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज स्थित मुरावन टोला में सुहागरात के दौरान दूल्हा और दुल्हन की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। दूल्हा प्रदीप और दुल्हन शिवानी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है।

इसके अनुसार खुलासा हुआ है कि दूल्हे ने पहले दुल्हन की गला दबाकर हत्या की और आधे घंटे बाद खुद भी पंखे के हुक में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है। गवाह के तौर पर पुलिस के पास सिर्फ दूल्हे का मोबाइल है। दुल्हन के पास मोबाइल नहीं था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दूल्हे के मोबाइल से उसके एक दोस्त को संदेश भी भेजा गया। समझा जाता है कि सुहागरात के दौरान दूल्हे और दुल्हन में कुछ विवाद हुआ और उसके बाद दूल्हे ने दुल्हन की हत्या की वारदात को अंजाम देकर खुद भी जान दे दी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। इस बारे में पुलिस के अधिकारी कैमरे पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

 

24 घंटे भी नहीं निभा सके साथ
एक-दूजे का हाथ थामकर संग जीने-मरने की कसमें खाने वाले जोड़े अपने इन वचनों को 24 घंटे भी नहीं निभा सके। वैवाहिक जीवन में प्रवेश करते ही सुहाग बचा न सुहागन। अब बंद कमरे में हुई इन मौतों का जवाब कौन देगा, हर किसी के जेहन में यही सवाल है।

मुरावन टोला निवासी भग्गन की मौत काफी पहले हो गई थी। उनके बेटों दीपक और प्रदीप के कंधों पर जिम्मेदारियां बचपन से आ गईं। दीपक ने ट्रक मैकेनिक का काम शुरू किया तो प्रदीप ने टाइल्स लगाना सीखा। मेहनत से दोनों ने गरीबी को मात दी और परिवार की माली हालत सुधारी।

और पढ़े  BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

 

क-दूसरे के संपर्क में लगभग एक साल रहे दोनों
दोनों ने कड़ी मेहनत से शानदार आशियाना भी बनाया। इस बीच बीमार चल रही मां को प्रदीप के शादी की चिंता हुई। नाते-रिश्तेदारों की मध्यस्थता से डीली सरैया के मजरे मोहलिया निवासी मंतूराम की पुत्री शिवानी का रिश्ता तय हुआ। दोनों एक-दूसरे के संपर्क में लगभग एक साल रहे।

 

शादी खुशियां मातम में बदली
आपस में बातचीत भी होती रही। माहौल अनुकूल होने पर सात मार्च को वह परिणय सूत्र में बंधे। अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूजे के साथ फेरे लिए। कई कसमें खाईं, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही दोनों की मौत हो गई। ऐसे में शादी खुशियां मातम में बदल गईं।

रस्मों-रिवाजों के गीत गाकर उत्सव मनाने आई महिलाओं और रिश्तेदारों की आंखों से आंसुओं की गंगा बह निकली। झालरों से सजा मकान व प्रीतिभोज में भोजन बनाने के लिए पड़े बर्तन भी लोगों को मानो काटने को दौड़ने लगे। मातमी शोर से मुरावन टोला दहल उठा।

 

दिल्ली में रहता है दुल्हन का परिवार
दुल्हन का परिवार काफी समय से दिल्ली में रहता है। दुल्हन आठवीं तक पढ़ी थी। लगभग एक माह पूर्व वह लोग आए थे। साल भर पहले से एक-दूसरे के संपर्क में रहने के बाद किसी को इस घटना का अंदाजा नहीं था। दुल्हन की मां ने भी कहा कि राजी-खुशी शादी हुई, उम्मीद ही नहीं थी कि ऐसा हो सकता है।

दुल्हन के गले पर थे निशान
पुलिस सूत्रों के अनुसार दुल्हन के गले पर चोट के निशान है। बिस्तर पर उसकी चूड़ियां भी टूटी मिली हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दुल्हन की गला दबाकर हत्या करने के बाद दूल्हे ने खुद फंदे से लटककर आत्महत्या की होगी।

और पढ़े  काशी में कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, भक्तों पर पुष्पवर्षा, हर तरफ महादेव की गूंज

 

 

मिलनसार था प्रदीप, करता था गोसेवा
परिजनों व स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक प्रदीप काफी मिलनसार था। वह किसी तरह का नशा भी नहीं करता था, बल्कि गोसेवा का उसे शौक था। लगभग छह साल से उसने एक गाय पाल रखी थी, जिसका दूध खुद ही निकालता था। काम से लौटने पर गाय की सेवा करना प्राथमिकता थी।


Spread the love
  • Related Posts

    आटे में ‘धीमा जहर’! मैनपुरी में बड़ा खुलासा, 43 बोरी टेलकम पाउडर बरामद; ये बड़ी मिल की गई सील

    Spread the love

    Spread the loveगेहूं के आटे में टेलकम पाउडर मिलाकर लोगों को बेचा जा रहा है, उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने एक…


    Spread the love

    नो बैग डे – प्रदेश के स्कूलों में इसी महीने से होगी बैगलेस डे की शुरूआत, हर शनिवार को होगी मस्ती की पाठशाला

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में छात्रों के लिए इसी महीने से बैगलेस डे (बिना स्कूल बैग के एक दिन) शुरू होंगे। इन शनिवार…


    Spread the love