जिलाधिकारी ने दिए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश पौड़ी

जिलाधिकारी ने दिए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश
पौड़ी

रिपोर्ट वीरेन्द्र रावत

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की मासिक स्टॉफ बैठक में राजस्व वसूली, सीएम पोर्टल पर लम्बित शिकायतों, नजूल भूमि के प्रकरणों, तहसील स्तर पर लम्बित राजस्व वादों के निस्तारण, गौरा शक्ति पोर्टल पर महिलाओं के पंजीकरण आदि में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होने उप-जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व विभाग के रुटीन कार्यो से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों के लिए अतिरिक्त समय देकर निस्ताकरण करना सुनिश्चत करें। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली को लेकर अमीनो को मिशन मोड़ पर कार्य करने के निर्देश दिये हैं।<strong>जिलाधिकारी ने दिए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश  पौड़ी </strong> राजस्व वादों के निस्तारण में तहसील कोटद्वार के अच्छे प्रदर्शन की जिलाधिकारी ने सराहना की। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के समस्त नगर क्षेत्रांतर्गत गैस गोदाम से घरेलू गैस डिलीवरी पॉइन्ट की सड़क मार्ग की दूरियों की जॉच करवाना सुनिश्चित करें ताकि उपभोक्ताओं से डिलीवरी के तौर पर दूरी के अनुसार ली जा रही अतिरिक्त धनराशि की ठीक-ठीक स्थिति स्पष्ट हो सके। जिलाधिकारी ने उप-जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद क्षेत्रातर्गत लैन्सडॉन, पौखाल व काण्डी में पूर्ति विभाग के खाद्यान गोदाम हेतु भूमि चयन व स्थानान्तरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। नगर पंचायत दुगड्डा के अन्तर्गत एसटीपी के लिए भूमि का प्रकरण एक वर्ष से लम्बित होने पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित राजस्व विभाग के अधिकारी को कडी फटकार लगाई। नजूल भूमि की फाईलों के प्रेषण में लेटलतीफी पर जिलाधिकारी ने नगर निगम सहित नगर पालिकाओं/पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भी कढी फटकार लगायी। कहा कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली को नहीं सुधारने पर सम्बन्धित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

और पढ़े  देहरादून- रेखा आर्या प्रकरण: सतेंद्र की गिरफ्तारी से खुलेंगे गिरधारी के राज, नेपाल भागा, जांच में सामने आए अहम सुराग
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…