उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में हुई चर्चा,मानसून खत्म होते ही ठीक की जाएंगी सड़कें, CM करेंगे दौरा

त्तराखंड में बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार की निविदा प्रक्रिया पहले ही होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि मानसून खत्म होते ही तत्काल सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। सीएम धामी खुद अक्तूबर में पूरे प्रदेश के सड़क मार्गों का दौरा करेंगे।

मंगलवार को प्रदेश में सड़कों की मरम्मत पर कैबिनेट बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग, नगर निगमों और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत आने वाली सड़कों को दुरुस्त करने के लिए अभी से टेंडर प्रक्रिया को शुरू करने पर सहमति बनी, जिससे बारिश के बाद पूरे प्रदेश की सड़कों को दुरुस्त किया जा सके। इसके संदर्भ में स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में धामी ने कहा कि जिन सड़कों के रखरखाव की समय सीमा समाप्त हो गई है, उनको ठीक करने के लिए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। धामी ने कहा कि प्रदेशभर में सड़क सुधार के कार्य एक साथ युद्धस्तर पर शुरू किए जाने चाहिए, जिससे बारिश समाप्त होने के बाद सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य शुरू करने में देरी न हो।
और पढ़े  कोटद्वार: धुमाकोट में एसबीआई शाखा प्रबंधक ने की आत्महत्या, कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला शव
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…