डिजिटल अरेस्ट: 3 दिनों तक 75 साल के बुजुर्ग को रखा डिजिटल अरेस्ट, 23.5 लाख रुपये ठगे

 

यपुर के मानसरोवर इलाके में साइबर ठगी का एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 75 वर्षीय संतोष कुमार नामक बुज़ुर्ग को “डिजिटल अरेस्ट” करके उनसे 23.56 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने उन्हें झूठे मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और मानसिक दबाव बनाकर तीन दिन तक वर्चुअल रूप से कैद में रखा।

 

झूठे पुलिस कॉल से शुरू हुई ठगी

23 मई की सुबह 9:44 बजे संतोष कुमार को दो अनजान नंबरों से फोन आए। एक कॉलर ने खुद को संजय कुमार, कोलाबा पुलिस स्टेशन (मुंबई) का अधिकारी बताया और दावा किया कि संतोष का मोबाइल नंबर एक 2.8 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि उनके नाम पर गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका है।

CBI अधिकारी और नकली कोर्ट ने बढ़ाई दहशत

इसके बाद ठगों ने संतोष को एक वीडियो कॉल पर जोड़ा, जिसमें ‘CBI अधिकारी’ रोहित कुमार गुप्ता ने बात की। ठगों ने एक फर्जी कोर्ट रूम सीन भी दिखाया जिसमें एक जज संतोष के बैंक अकाउंट्स फ्रीज करने का आदेश पढ़ रहा था।

डर और बीमारी में बुज़ुर्ग ने की लाखों की ट्रांजेक्शन

गंभीर बीमारी से जूझ रहे संतोष कुमार डर और भ्रम के माहौल में आ गए। इस मानसिक दबाव में उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में 23.56 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब पैसे खत्म हो गए, तो आरोपियों ने उन्हें 20 लाख रुपये की FD तोड़ने के लिए राजी कर लिया।

बैंक मैनेजर की सतर्कता ने बचाई और रकम का पता लगाया

जब संतोष कुमार FD तुड़वाने बैंक पहुंचे, तो बैंक मैनेजर को शक हुआ। जब उन्होंने पूरी बात सुनी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 26 मई को शिप्रापथ थाना में शिकायत दर्ज हुई और मामला अब साइबर क्राइम यूनिट के पास है।
और पढ़े  नेपाल जलप्रलय: मदद से पीछे हटे अमेरिका जैसे देश, ट्रंप के फैसले से राहत कार्यों को लगा बड़ा झटका
  • Related Posts

    नेपाल जलप्रलय: मदद से पीछे हटे अमेरिका जैसे देश, ट्रंप के फैसले से राहत कार्यों को लगा बड़ा झटका

    नेपाल में अगस्त के अंत में ग्लेशियर टूटने से आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ और भूस्खलन के दो हफ्ते बाद भी राहत कार्यों में भारी लाचारी देखने को मिल…

    चीन का दबदबा-: मालदीव ने भारत की जगह चीन को दिया थिलाफुशी पोर्ट का ठेका, कहा- संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा

    मालदीव ने थिलाफुशी में बन रहे नए अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का ठेका चीनी कंपनी को दिए जाने पर उठ रहे सवालों के बीच बुधवार को साफ किया कि किसी विदेशी साझेदार…