बागेश्वर पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आज ऋषिकेश परमार्थ निकेतन पहुंचे हैं। उन्होंने स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्रीराम लला प्रतिष्ठा-2026 की देशवासियों को शुभकामनाएं दी और आगामी सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का पावन निमंत्रण दिया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती और आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने वेदमंत्रों के साथ गंगा पूजन भी किया।







